Wednesday, 22 July 2026
Breaking News
बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग
पंजाब Trending

शिरोमणि कमेटी की मीटिंग महज़ खानापूर्ति: मुख्यमंत्री

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एस. जी. पी. सी.) सोमवार को अपने आकाओं के निर्देशों अनुसार पहले से तय किये गए फ़ैसले का ऐलान करेगी।
जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि सिखों की प्रमुख संस्था अब अपने आकाओं के हाथों की कठपुतली बन कर रह गई है। उन्होंने कहा कि यह मीटिंग सिर्फ़ एक ढोंग है क्योंकि अकाली लीडरशिप की तरफ से पहले ही इस सम्बन्धी फ़ैसला किया जा चुका है। भगवंत मान ने कहा कि इस संबंधी फ़ैसला हो चुका है और ऐलान सिर्फ़ दिखावे के लिए है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि शिरोमणि कमेटी प्रधान को पहले ही अकाली दल के दफ़्तर में तलब किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि मीटिंग में उपस्थित अकाली नेता मलूका, चन्दूमाजरा, भून्दड़, चीमा, गाबडिय़ा और अन्य की तरफ से प्रधान को सिर्फ़ बादल परिवार के फ़ैसले से अवगत करवाया गया। भगवंत मान ने कहा कि यह नेता सिख गुरुद्वारा संशोधन बिल 2023 के विरोध सम्बन्धी बादल परिवार के फ़ैसले से प्रधान को अवगत करवा रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह फ़ैसला बादल परिवार की तरफ से ही तय किया और सुनाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी प्रधान की तरफ से कल पहले से निर्धारित फ़ैसले का ऐलान किया जायेगा। भगवंत मान ने कहा कि फ़ैसला तो हो ही चुका है और कल प्रधान की तरफ से इस संबंधी सिर्फ़ ऐलान किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विधान सभा पहले ही सिख गुरुद्वारा संशोधन बिल 2023 पास कर चुकी है जिसको मंजूरी के लिए राज्यपाल को भेजा जायेगा। उन्होंने कहा कि यह बिल श्री हरिमन्दिर साहिब से पवित्र गुरबानी का प्रसारण सभी आडियो/ वीडियो प्लेटफार्मों पर मुफ़्त करने के बारे है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के इस फ़ैसले का पहले ही समाज के हर वर्ग की तरफ से स्वागत किया जा रहा है।