Tuesday, 21 April 2026
Breaking News
अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया हर संकट में मददगार बन जाती हैं दुआएं क्योंकि दुआएं कमाना ही जीवन की सच्ची कमाई है : बीके उषा दीदी नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने से अधिक समावेशी और समतावादी समाज का निर्माण होगा : मोनिका भारद्वाज डॉ. नागपाल की नवीनतम पुस्तक का विमोचन 20 अप्रैल को 
चंडीगढ़ Trending

कृष्ण पक्ष प्रतिपदा पर 58वें भंडारे का आयोजन

Read in:Hindi

पंचकूला: ज्येष्ठ मास की कृष्ण पक्ष प्रतिपदा के अवसर पर यहां इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 में श्री श्याम करुणा फाउंडे्शन की ओर से 58वां भंडारा आयोजित किया गया।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन के संचालक एवं जाने-माने समाज सेवक श्री अमिताभ रूंगटा ने कहा कि आज शनि देव का दिन है, जो लक्ष्मी जी को समर्पित है। इस दिन का विशेष धार्मिक महत्व है। ऐसे सुअवसर पर जनकल्याण के कार्यों को महत्वपूर्ण माना जाता है। हमारा संगठन गौ एवं मानव कल्याण के कार्यों में निरंतर पूरी सेवा भावना से जुटा हुआ है और हम आगे भी मानव सेवा के अपने संकल्प को जारी रखेंगे।

श्री श्याम करुणा फ़ाउंडेशन विगत एक वर्ष से हर सप्ताह एक भंडारा लगाती आ रही है। इसी क्रम में संस्था की ओर से आज पंचकूला के इंडस्ट्रियल एरिया, फेज 1 में जरूरतमंद लोगों को भोजन वितरित किया गया। भोजन वितरण के कार्य में अनुपमा रूंगटा, चैतन्य रूंगटा, प्रगति रूंगटा, दीपाली रूंगटा, सुखपाल सिंह, निधि, प्रवीण चौहान,सुरेश जांगड़ा आदि ने सहयोग किया।