Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

पीजी व किराए पर रहे युवक-युवतियों की हुल्लड़बाजी से जीरकपुर के लोग परेशान

Read in:Hindi

नशे में धुत्त नाइजीरियन ने सोसाइटी में किया हंगामा, लोगों ने काबू कर किया पुलिस के हवाले

मुकेश चौहान/जीरकपुर 

शहर में विभिन्न जगह पर बने पीजी व फ्लैटों में देश-विदेश से आए लोग किराए पर रह रहे है। इन पीजी व फ्लैटों में रह रहे युवक-युवतियां अक्सर रात को नशे में धुत होकर हुल्लड़बाजी करते है, जिससे जीरकपुर के लोग परेशान हो चुके है। लोगों का कहना है कि इन आजाद रह रहे लोगों को न तो समाज की शर्म है और न अपने अभिभावकों की परवाह।

शनिवार को पीजी में रह रहे एक नाइजीरियन ने नशे की हालत में वीआईपी रोड के नजदीक गांव लोहगढ़ में स्थित आशियाना होम्स के लोगों के साथ निर्वस्त्र हो गाली गलोज कर हाथापाई की, जिसे सोसाइटी वासियों ने बड़ी मुश्किल से काबू किया।

(SUBHEAD)हमलावर नाइजीरियन ने लोहगढ़ गांव के बच्चों को मारने की भी कोशिश की, जिसे जब गांव के लोगों ने पकड़ने की कोशिश की, तो यह उनकी सोसाइटी में घुस गया, जहां आगे जाकर रास्ता बंद था। जब सोसाइटी वासियों ने अंदर शोर मचाते नाइजीरियन को काबू करना चाहा, तो वह सोसाइटी के लोगों से झगड़ा करने पर उतारू हो गया, जिसे सोसायटी के सभी पुरुषों ने पकड़कर बांध लिया और पुलिस को बुला उनके हवाले कर दिया।

सोसाइटी वालों ने कई बार संबंधित सोसाइटी मालिक को इन लड़कों की हुल्लड़बाजी और गलत हरकतों के बारे में शिकायत दी है लेकिन पीजी मालिक ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया, जबकि उक्त सोसाइटी में फ्लैट मालिक भी आए दिन होने वाली हुल्लड़बाजी से परेशान है। पीड़ित सोसायटी वासियों ने इसकी पुलिस को शिकायत दे दी है।

इस बारे में सोसाइटी वासियों ने बताया कि उनके पड़ोस वीआईपी रॉयल रेजीडेंसी के फ्लैट्स में लड़के लड़कियां व कुछ नाइजीरिया मूल के लोग पीजी में रहते है और हर रोज नशे में यहां हुल्लड़बाजी करते हैं। इस कारण इनसे इनकी सोसाइटी व आसपास के सभी लोग काफी परेशान है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि यह लोग यहां नशे के कारोबार के साथ साथ और भी असमाजिक कार्य करते है। उन्हें डर है कि इन असमाजिक तत्वों का असर उनके बच्चों पर भी पड़ेगा। पीड़ित सोसायटी वासियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।