Saturday, 08 August 2026
Breaking News
विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक में 'फैमिली फोरम प्रोग्राम' आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में झूमीं महिलाएं *प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में "नशामुक्त संकल्प महाअभियान" शुरु* श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत
पंजाब Trending

मिस्ट हॉस्पिटल के रक्तदान शिविर का सफल आयोजन, 32 यूनिट रक्त एकत्रित

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   संजना/ज़ीरकपुर

मिस्ट हॉस्पिटल  बलटाना द्वारा आज एक विशाल रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर विश्वास फाउंडेशन के सहयोग से मिस्ट हॉस्पिटल परिसर, फर्नीचर मार्केट, शिव मंदिर के पास, बलटाना (पंजाब) में आयोजित हुआ। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रहा।

इस रक्तदान शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों से लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और कुल 32 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवन रक्षक सिद्ध होगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं आपात स्थितियों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना रहा।

मिस्ट हॉस्पिटल के संचालक श्री सतनाम सिंह एवं श्री सुखदेव सिंह ने सभी रक्तदाताओं, आयोजकों एवं सहयोगी संस्थाओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मिस्ट हॉस्पिटल भविष्य में भी ऐसे सामाजिक एवं जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

इस सफल आयोजन के लिए विश्वास फाउंडेशन तथा प्रेस क्लब ज़ीरकपुर का विशेष धन्यवाद व्यक्त किया गया, जिनके सहयोग से यह रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।