Sunday, 30 August 2026
Breaking News
श्री शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ? उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया 3 सितंबर को मनाएगा भव्य श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव यूटी पुलिस के इंस्पेक्टर राजीव कुमार के बेटे ने फिर लहराया परचम : कैपजेमिनी एआई हैकाथॉन में विजेता का खिताब हासिल किया चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... ब्रह्मकुमारी बहनों ने सीमा पर प्रहरियों को राखी बांधी  लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास
पंजाब Trending

50 हज़ार की रिश्वत लेने वाले सहायक ज़िला ख़ज़ाना अधिकारी और उसके साथी को 7-7 साल की कैद

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
भ्रष्टाचार के विरुद्ध अपनाई ज़ीरो टालरैंस नीति के अंतर्गत पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से भ्रष्टाचार के विरुद्ध शुरु की मुहिम के अधीन आज मानसा की विशेष अदालत ने सहायक ज़िला ख़ज़ाना अफ़सर मानसा गुरप्रीत सिंह और उसके एक साथी आत्मा सिंह निवासी कोटड़ा ज़िला मानसा को रिश्वतखोरी केस में सात-सात साल की कैद की सजा सुनाई है।
आज यह जानकारी देते हुए पंजाब ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता गुरजीत कौर निवासी मानसा कैंचियाँ, ज़िला मानसा ने विजीलैंस के पास शिकायत करके बताया था कि उसके पति हरिन्दर सिंह पटवारी की मौत हो जाने के उपरांत उसके वेतन सम्बन्धी बकाए का सात लाख रुपए का बिल पास करने के एवज में उपरोक्त सहायक ज़िला ख़ज़ाना ख़ज़ाना अफ़सर ने आत्मा सिंह निवासी कोटड़ा ज़िला मानसा के साथ मिलीभुगत करके 50 हज़ार रुपए रिश्वत की माँग की थी।
इस शिकायत पर कार्यवाही करते हुए विजीलैंस ब्यूरो ने जाल बिछाया और सहायक ज़िला ख़ज़ाना अफ़सर और उसके साथी को 50 हज़ार रुपए की रिश्वत लेते हुये 27-07-2015 को दो सरकारी गवाहों की मौजुदगी में गिरफ़्तार कर लिया था और दोनों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना बठिंडा रेंज बठिंडा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया था।
इस रिश्वतखोरी मुकदमे की पूरी तनदेही के साथ पैरवी करते हुये विजीलैंस ब्यूरो ने मुकदमे का चालान पेश करने के उपरांत गवाहियां मुकम्मल करवाई गई जिसके आधार पर आज विशेष अदालत के अतिरिक्त ज़िला और सैशन जज श्री मनदीप सिंह ढिल्लों ने उक्त दोनों दोषियों को इस केस में सात-सात साल की कैद की सजा सुनाई है। इसके उपरांत विजीलैंस ब्यूरो यूनिट मानसा की टीम की तरफ से दोनों दोषियों को ज़िला जेल मानसा में बंद करवाया गया।