Friday, 16 October 2026
Breaking News
जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न
Religion Trending

श्री शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन

चण्डीगढ़ : शिव भोले प्रबंधक कमेटी एवं महिला संकीर्तन मंडली द्वारा श्री शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में एक दिवसीय भव्य धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूज्य चंद्रकांत, गौ सेवा प्रमुख, पंजाब के सान्निध्य में दिव्य गौ कथा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं को गौ सेवा, भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक मूल्यों के बारे में प्रेरणादायक संदेश प्राप्त किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भजन संकीर्तन से होगा। इसके उपरांत दिव्य गौ कथा का आयोजन किया तथा आरती हुई। कार्यक्रम के समापन के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के लिए भंडारा प्रसाद की व्यवस्था की गई। इस धार्मिक आयोजन को लेकर मंदिर प्रबंधन समिति एवं महिला संकीर्तन मंडली के सदस्यों और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखा। पावन आयोजन में मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेश महाजन, महासचिव ए. प्रजापति, दविंदर चंदेल, तरसेम शर्मा, आई. सी. शर्मा (रोहतास रंगा वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अश्वनी कुमार, राहुल शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद वार्ड नंबर 27 गुरबक्श रावत, रवि रावत, रेखा सूद एवं अनिल कुमार शर्मा, अरुण कुमार,हिमाचल महासभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष पृथी सिंह प्रजापति सहित समिति के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे। सभी ने श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ धार्मिक आयोजन में भाग लिया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

मंदिर प्रबंधन समिति ने इस पावन धार्मिक आयोजन में सपरिवार पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने वाले सभी क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। श्रद्धालुओं ने भजन संकीर्तन, दिव्य गौ कथा एवं आरती में श्रद्धापूर्वक भाग लिया और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

0 Comments