Tuesday, 02 June 2026
Breaking News
अहिंसा शिक्षा रत्न अवॉर्ड 2026 में ट्राइसिटी के लगभग 130 मेधावी विद्यार्थियों का हुआ सम्मान बशीर बद्र की ग़ज़लों की हिंदी में पहली किताब अबोहर में हुई थी प्रकाशित स्वर सप्तक कल्चरल सोसाइटी ने आयोजित की रवींद्र-नज़रूल संध्या कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी, हरियाणा ने पहली 'श्री माता मनसा देवी ट्रॉफी' अंडर-14 संयुक्त (लड़के/लड़कियां) क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता अलविदा बशीर बद्र उत्तराखंड और पूर्वाेत्तर राज्यों में बादल फटने की घटनाएं बढ़ने की संभावनाः मुख्यमंत्री श्री अमृतेश्वर महादेव मंदिर स्थापना दिवस की धूम : गायक बी प्राक की भजन संध्या में उमड़ा जनसैलाब चुनाव-2026: जगह-जगह टकराव, मतदान के बाद शहर में तनाव। देव भूमि हिमाचल में धार्मिक पर्यटन सर्किट विकसित करने की आवश्यकता: राज्यपाल सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर का 52वां वार्षिक उत्सव 27 से
चंडीगढ़ Trending

ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने लिट्टी चोखा खिलाकर मनाया गणतंत्रता दिवस

Read in:Hindi

(MOREPIC1)आर के शर्मा /चंडीगढ़  

ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने मीडिया कर्मियों को लिट्टी चोखा खिलाकर गणतंत्रता दिवस एवं बसंत पंचमी मनाई। इस दौरान भारी संख्या में मीडिया कर्मचारियों ने लिट्टी चोखा का आनंद लिया और बिहार के प्रसिद्ध व्यंजन की खूब प्रशंसा की।

ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन की ट्रेजरार पूनम ने  बताया कि मीडिया कर्मचारियों की कभी भी एक साथ छुट्टी नहीं होती, इसलिए विशेष तौर पर 26 जनवरी का दिन लिट्टी चोखा के लिए चुना गया ताकि सभी मीडियाकर्मी लिट्टी चोखा का आनंद एकसाथ ले सकें।

मीडिया कर्मचारी कि रोजमर्रा का जीवन भागदौड़ से भरा रहता है, ऐसे में सभी मीडिया कर्मचारी कभी भी एक साथ होकर कोई कार्यक्रम नहीं आयोजित कर पाते हैं। ऐसे में ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने सभी मीडिया कर्मचारियों एवं समाजसेवियों को साथ लेकर लिट्टी चोखा के एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जिसको सभी ने खूब सराहा।

पूनम ने कहा कि मिडिया कर्मचारियों का जीवन तनाव से भरा रहता है ऐसे में कोई भी संस्था मीडिया के कल्याण के लिए कोई विशेष कदम नहीं उठाती। ऐसे में ऑनलाइन मीडिया एसोसिएशन ने सभी कर्मचारियों के लिए समय-समय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन करती रहती है ताकि सभी के लिए कुछ विशेष किया जा सके।