Saturday, 29 August 2026
Breaking News
चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में आशियाना की बेटियों ने लहराया परचम, जीते 25 पदक रोना भी ज़रूरी है जिंदगी के लिए......... लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार
पंजाब Trending

प्लाट का सौदा करके रजिस्ट्री नहीं करवाई, न पैसे वापिस किए, पति पत्नी खिलाफ केस दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
ढकोली पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत प्लाट का सौदा कर रजिस्ट्री नहीं करवाने और न ही पैसे लौटने के आरोप में एक दम्पित खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने इस मामले में पति पत्नी के खिलाफ 406, 420 व 120 बी के तहत केस दर्ज किया है। पति पत्नी की पहचान करन व सवेता निवासी ढकोली के रूप में हुई है।
मामले के सबंध में जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता आदिल चौहान निवासी पंचकुला ने बताया कि उसने दोनों पति पत्नी से हिमतगढ़ में एक प्लाट का सौदा किया था और बतौर बियाना 14 लाख 50 हजार रूपये भी दिए थे। लेकिन बाद में उन्होंने न तो प्लाट की रजिस्ट्री करवाई और न ही उनके पैसे वापिस किए। जिसकी शिकायत एसएसपी मोहाली को दर्ज करवाई थी। जिसके बाद ढकोली पुलिस ने पति पत्नी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।