Friday, 01 May 2026
Breaking News
गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
पंजाब Trending

मौत का प्रमाणपत्र देने के बदले 15,000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों सीनियर कर्मी प्राईवेट व्यक्ति काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो की तरफ से राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान मंगलवार को सेवा केंद्र बरनाला का सीनियर ऑपरेटर अरविन्द चक्षु और एक प्राईवेट व्यक्ति सतविन्दर सिंह उर्फ सतपाल सिंह को 15,000 रुपए की रिश्वत मांगते और लेते हुए रंगे हाथों को काबू कर लिया।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त दोनों मुलजिमों को शिकायतकर्ता गुरमेल सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। अन्य विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँच करके आरोप लगाया कि उसके एक परिचित का मौत का सर्टिफिकेट देने के बदले उक्त सीनियर कर्मचारी और उसका साथी एक प्राईवेट व्यक्ति उससे 15000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहे हैं।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोनों मुलजिमों अरविन्द चक्षु और सतविन्दर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी है।