Read in:Hindi
अबोहर, (दलीप) आम आदमी पार्टी के नेता दीप कंबोज ने ब्लॉक खुइयाँसरवर में आम आदमी पार्टी का कार्यलय खोलकर लोगों के काम करवाना शुरू कर दिया है। इस कार्यलय का उदघाटन आप के लोकसभा इंचार्ज जश्न बराड़ व दीप कंबोज ने एक साथ किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में आप कार्यकर्ता एवं गांव निवासी और पंचायत पदाधिकारी उपस्थित थे।
दीप कंबोज ने कहा कि बहुत से ऐसे कार्य जैसे राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, पेंशन लाभ, आधार व मनरेगा कार्ड आदि बनवाने हेतु लोगों को अबोहर शहर आना पड़ता था, लेकिन अब वे खुइयाँसरवर कार्यलय में आकर ही अपना काम करवा सकते हैं।