Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब

गांव किल्लियांवाली में कोस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन

Read in:Hindi

अबोहर (दलीप) पंजाब सरकार द्वारा प्रदेश में युवाओं को नशों से दूर कर खेलों की तरफ ले जाने हेतु अभियान में ग्रामीण आंचल के स्पोर्ट्स क्लब बेहद सराहनीय भूमिका अदा कर रहे हैं।इसी संदर्भ में अबोहर उपमंडल के गांव किल्लियांवाली के संत पुरषोत्तम दास युवा स्पोर्ट्स क्लब द्वारा दूसरा कोस्को बाल टूर्नामेंट करवाया गया। जिसमें 64 टीमों ने हिस्सा लिया। इस टूर्नामेंट का लोगों में इतना जबरदस्त क्रेज था कि मैच को देखने के लिए दूर दराज गांवों के लोग भी गांव किल्लियांवाली पहुंचते रहे और हर मैच में होने वाली चौके छक्कों की बौछार देख खूब रोमांचित होते थे, जबकिं बच्चों के लिए तो ये किसी उत्सव का माहौल था।टूर्नामेंट में शामिल हर टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और हर खिलाड़ी ने अपनी परफॉर्मेंस से भरपूर वाहवाही लूटी। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला राजपुरा व दोला बठिंडा के बीच हुआ। जिसमें दोला बठिंडा की टीम विजेता बनी। इस मौके पर मुख्यातिथि आप नेता विजय कंबोज थे, जिन्होंने विजेता टीम को ट्राफी व 21 हजार रुपए का इनाम दिया व उपविजेता राजपुरा की टीम को भी शील्ड व 11 हजार रुपए का ईनाम दिया।