Saturday, 18 July 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले"
चंडीगढ़ Trending

बॉस ने अपनी पहल उड़ान के माध्यम से ईडबल्यूएस बच्चों के साथ क्रिसमिस मनाई

Read in:Hindi

टीम बॉस ने इन छात्रों को लंच बॉक्स, पानी की बोतलें, पेंसिल बॉक्स, स्टेशनरी किट और जूस वितरित किए

आर के शर्मा /चंडीगढ

भवन विद्यालय, चण्डीगढ़ के पूर्व छात्र नेटवर्क भवन्स ओल्ड स्टूडेंट्स सोसाइटी (बॉस/BOSS) ने आज कड़ाके की ठंड के दिन अपनी पहल उड़ान के माध्यम से ईडबल्यूएस बच्चों के साथ क्रिसमिस मनाई और उनका उत्साह बढ़ाया व साथ ही उन्हें नए साल की शुभकामनाएं भी दीं।

बॉस की अध्यक्ष डॉ. ऋचा गुप्ता के नेतृत्व में टीम बॉस ने इन छात्रों को लंच बॉक्स, पानी की बोतलें, पेंसिल बॉक्स, स्टेशनरी किट और जूस वितरित किए और उनकी बड़ी सफलता की कामना की। प्रोजेक्ट उड़ान के बच्चे इससे बेहद प्रसन्न हुए। गुडी बैग और जूस बिट्टू फैशनर्स-26 और पंजाब एग्रो द्वारा प्रायोजित किए गए थे।

उड़ान भवन विद्यालय द्वारा एक परियोजना पहल है जो स्कूल के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के छात्रों की जरूरतों को पूरा करती है। अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील स्कूल 2014 से समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए उड़ान-एक शाम का स्कूल चला रहा है जिसमें लगभग 50 छात्रों को निशुल्क शिक्षा दे जाती है।