Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब

दूसरी मंजिल से गिरकर 7 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
गुलाबगढ़ रोड पर हुए दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक बच्चे की पहचान 7 वर्षीय ऋतिक पुत्र छोटे लाल निवासी प्रीत नगर गली नंबर एक के रूप में हुई है।
मृतक बच्चे के पिता छोटे लाल ने बताया कि वह अपनी पत्नी व 4 बच्चों के साथ किराए के मकान के पहली मंजिल पर रहता हैं। दोपहर उसकी पत्नी बच्चों के साथ छत पर बैठी थी और बच्चे वहीं खेल रहे थे। इसी दौरान उसकी पत्नी किसी काम से नीचे उतरी और बच्चे छत पर खेल रहे थे, इसी दौरान उसका सबसे छोटा बेटा ऋतिक अचानक नीचे गिर गया। बच्चे को उठाकर डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।