Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से
पंजाब Trending

सिद्धू मुसेवाला के मर्डर के 7 महीने बाद परिवार को सौंपी थार और पिस्टल

Read in:Hindi

बंठिडा, फेस2न्यूज:

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की थार और पिस्टल को परिजनों के हवाले कर दिया गया है। कोर्ट ने आदेश देते हुए कहा कि परिवार के लोग इनका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। दरअसल, ये वही थार है जिसमें सवार होकर सिद्धू मूसेवाला कहीं जा रहे थे, तभी मानसा के एक गांव में उन पर अटैक हो गया था।
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के करीब सात महीने बाद उनकी गाड़ी थार देर रात मूसा गांव में पहुंची जानकारी अनुसार कोर्ट ने सिद्धू मूसेवाला की गाड़ी के साथ ही पिस्टल को भी परिवार के हवाले कर दिया है। कोर्ट ने भले ही थार और पिस्टल परिवार को सौंप दी है, लेकिन इसके इस्तेमाल पर रोक लगा दी। साथ ही कहा है कि इन दोनों चीजों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया जाएगा।
इस केस की जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने गुजरात के मुंद्रा से 3 शूटर्स को गिरफ्तार किया था। उनमें से 2 हरियाणा और 1 पंजाब का रहने वाला है। पुलिस ने बताया था कि इन तीनों पर पहले से ही हत्या के केस चल रहे हैं। मूसेवाला की हत्या करने से पहले 8 से 9 बार रेकी की गई थी। सबसे पहले संदीप केकड़ा सिद्धू मूसेवाला की रेकी करने पहुंचा। उसने जानकारी दी कि मूसेवाला अपनी थार से बिना सिक्योरिटी घर से निकल गए हैं।
सिद्धू मूसेवाला के घर से निकलते ही 2 गाड़ियां उनके पीछे लग गईं। इसमें से एक बोलेरो गाड़ी थी, जिसे कशिश चला रहा था। इसमें प्रियव्रत (मुख्य शूटर) और अंकित सिरसा बैठे हुए थे। दूसरी गाड़ी कोरोला थी, जिसे केशव चला रहा था। इसमें जगदीप रूपा और मनप्रीत बैठे हुए थे। केशव ने कोरोला कार टेकओवर कर सिद्धू की जीप के आगे लगा दी। दोनों गाड़ियों से सभी 6 शूटर निकले। मनप्रीत मन्नू ने AK-47 से फायरिंग की। सिद्धू मूसेवाला को गोली लगी। गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। सभी 6 शूटर्स ने लगातार फायरिंग की और वहां से भाग निकले। ये घटना 29 मई को मानसा गांव में हुई थी। सिंगर पर हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ ने ली थी। सिद्धू मूसेवाला के मर्डर की प्लानिंग काफी समय पहले की गई थी।