अबोहर, (दलीप) स्थानीय विधायक संदीप जाखड़ द्वारा पिछले कई वर्षों से इलाका वासियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए अनेकों प्रयास जारी है। इन्हीं प्रयासों के चलते विधायक संदीप जाखड़ ने नगर निगम टीम के साथ मिलकर आभा स्क्वेयर में मिनी सेक्ट्रिएट स्थापित करने व अबोहर बस अड्डे के नवीनीकरण का प्रोजेक्ट बीते वर्ष शुरू किया था, लेकिन प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद शहर में चल रहे विकास कार्यों की गति कछुआ चाल साबित हो रही है, इस संबंध में विधायक ने कुछ माह पूर्व विधानसभा सत्र में भी इस मुद्दे को उठाया था, लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान के आश्वासन के बाद भी विकास कार्य तेजी नहीं पकड़ पाए। (MOREPIC1)
आम नागरिकों की परेशानियों को देखते हुए विधायक संदीप ने गत दिवस वित्तमंत्री हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात कर अबोहर में चल रहे विकास कार्यों के हालात को उनके समक्ष रखा, जिस पर वित्त मंत्री ने उन्हें विश्वास दिलाया कि पंजाब सरकार द्वारा इस संदर्भ में जल्द से जल्द सकारात्मक प्रयास किए जाएंगे ताकि आम जनता को परेशानी का सामना ना करना पड़े।