Friday, 01 May 2026
Breaking News
गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ
पंजाब Trending

सर्दियों में रखें अपने हृदय का विशेष ख्याल: डॉ. आहूजा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)   मोहाली, फेस2न्यूज:
ठंड के मौसम में हार्ट फेल होने का खतरा बढ़ सकता है और दिल के मरीजों को सर्दी के मौसम में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। यह बात फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली के सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अंकुर आहूजा एक विशेष सत्र के दौरान कहे।
डॉ. अंकुर आहूजा ने अपनी बात को जारी रखते हुए बताया कि हृदय के मरीजों को सर्दी के मौसम में ज्यादा मेहनत नहीं करनी चाहिए, क्योंकि दिल पर किसी भी तरह का तनाव दिल के दौरे का कारण बन सकता है। यदि हम सडन कार्डियक डेथ्स (एससीडी) के रुझानों की तुलना करते हैं, तो इस साल जनवरी और फरवरी के महीनों में अन्य महीनों की तुलना में कार्डियक डेथ के मामलों इजाफा देखा गया था। उन्होंने कहा कि शीत लहर शुरू होते ही कार्डियक अरेस्ट फिर से बढ़ रहा है। सर्दियों के दौरान- हृदय गति और रक्तचाप आमतौर पर अधिक होता है और शारीरिक गतिविधि भी कम हो जाती है।
डॉ आहुजा ने इस बात पर भी जोर दिया कि हृदय रोगियों को इन्फ्लुएंजा (फ्लू) का टीका जरूर लगवाना चाहिए। आपके शरीर पर इन्फ्लुएंजा से संबंधित तनाव घटनाओं की एक नकारात्मक श्रृंखला शुरू कर सकता है जो दिल के दौरे की ओर बढ़ती है। हृदय रोग से पीडि़त लोगों में फ्लू होने के बाद दिल का दौरा पडऩे की संभावना लगभग छह गुना अधिक होती है। उन्होंने कहा कि पोस्ट-कोविड के कारण भी दिल के दौरे की संख्या में वृद्धि हुई है।
फ्लू जैसे वायरल संक्रमण भी आपके शरीर पर अतिरिक्त तनाव डालते हैं, जो आपके रक्तचाप, हृदय गति और समग्र हृदय क्रिया को प्रभावित कर सकता है। यह आपके दिल का दौरा या स्ट्रोक होने की संभावना को बढ़ा सकता है।
डॉ आहूजा स्वस्थ हृदय के लिए अपनाएं जाने वाले कुछ टिप्स साझा करते हुए कहा कि अत्यधिक शराब का सेवन शरीर को आवश्यकता से अधिक गर्म कर सकता है, जो ठंड में बाहर होने पर खतरनाक हो सकता है। शरीर धीरे-धीरे तापमान के अनुकूल हो जाता है, इसलिए कम मात्रा में पिएं (दिन में दो ड्रिंक से ज्यादा नहीं)। धूम्रपान से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। धूम्रपान हृदय रोग के प्रमुख योगदानकर्ताओं में से एक है।
उन्होंने बताया कि ठंडे तापमान के कारण आपकी रक्त वाहिकाएं दब सकती हैं। यह हृदय पर अतिरिक्त तनाव डालता है और जटिलताओं को जन्म देता है। इसलिए बाहर निकलने से पहले गर्म कपड़े पहनें।
घर के अंदर व्यायाम करें। एक गतिहीन जीवन शैली उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसी जीवन शैली की बीमारियों के लिए महत्वपूर्ण योगदान कारकों में से एक है। हालांकि, ठंडे तापमान में सुबह जल्दी बाहर निकलना जोखिम भरा हो सकता है। इसलिए, अपने लिविंग रूम में योग, या सरल दिनचर्या जैसे इनडोर अभ्यासों का चयन करें। हृदय संबंधी समस्याओं से बचने के लिए आहार भी महत्वपूर्ण है और हमें अत्यधिक वसा और नमक से बचना चाहिए। फल और सब्जियां का सेवन अधिक मात्रा में करना चाहिए।