Saturday, 29 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब Trending

10,000 रुपए की रिश्वत लेता ए. एस. आई. विजीलैंस ब्यूरो द्वारा रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक सहायक सब इंस्पेक्टर (ए. एस. आई.) सुरिन्दर सिंह को 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि थाना सदर पठानकोट में तैनात मुलजिम ए. एस. आई. सुरिन्दर सिंह (नं. 128/ पठानकोट) को महावीर सिंह, निवासी गाँव समराला, ज़िला पठानकोट की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर आरोप लगाया कि उक्त पुलिस मुलाज़िम उसकी पत्नी और पुत्र की डाक्टरी रिपोर्टों के आधार पर पुलिस केस दर्ज करने के बदले 50,000 रुपए रिश्वत की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस मुलाज़िम को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में पहली किश्त के तौर पर 10,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया। उन्होंने बताया कि उक्त ए. एस. आई. के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज करके आगे कार्यवाही आरंभ कर दी है।