Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल
पंजाब Trending

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, अस्पताल में मौत

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
मुबारकपुर में एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी। जानकारी देते हुए मृतक के भाई शैंटू राम निवासी पातड़ा जिला पटियाला ने बताया कि वह मूल रुप से बिहार का रहने वाला है। उसने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसका 32 वर्षीय भाई टूनटून राम छह महीने पहले कामकाज की तालाश में पंजाब में आया था। उसका भाई टूनटून राम को मुबारकपुर में काम मिला जिस कारण वह वहीं रहने लग गया। 3 दिसंबर को वह अपने छोटे भाई टूनटून को मिलने के लिए मुबारकपुर में आया था तो रात करीब 9 बजे वह अपने भाई के साथ बाजार में घरेलु सामान लेने उपरांत कमरे की ओर पैदल जा रहा था तो उनके पीछे से एक मोटरसाइकिल पीबीक्यू6880 बड़ी तेज रफ्तार में आया जिसके चालक ने उसके भाई को पीछे से टक्कर मार दी। जिस कारण उसका भाई सडक़ पर गिर गया। राहगीरों की मदद से अपने घायल भाई को सिविल अस्पताल डेरबास्सी ले गया जहां उसके भाई की ईलाज दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक सुरिंदर निवासी कृष्णा एनक्लेव ढकौली के खिलाफ आइपीसी की धारा 279, 304ए व 427 के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।