Friday, 01 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब

झगड़े में व्यक्ति की दांतों से काटी जीभ, तीन पर मामला दर्ज

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
डेराबस्सी पार्क के नजदीक हुई लड़ाई में एक व्यक्ति ने दूसरे व्यक्ति को बुरी तरह पीटा और अपने दांतों से व्यक्ति की जीभ काटकर उसे जख्मी कर दिया। घायल को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
जानकारी अनुसार जख्मी व्यक्ति के पिता पवन कुमार निवासी डेराबस्सी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसका लडक़ा हरप्रीत सिंह बीती रात को अपने दोस्त की बहन के लेडीज संगीत में शामिल होकर अपने घर वापस आ रहा था। जब वह गुरू हरकृष्ण स्कूल के नजदीक पार्क के पास अपना मोटरसाइकिल रोक कर बाथरूम करने लगा तो इतने में विपुल गर्ग ने अपनी वरना कार को बैक करते समय एक अन्य गाड़ी में टक्कर मार दी। जब हरप्रीत ने विपुल गर्ग को कहा कि तुम यहां से चले जाओ किसी ने उन्हें नहीं देखा, तो विपुल गर्ग और उसके अज्ञात दोस्त ने हरप्रीत की पिटाई करनी शुरु कर दी। विपुल गर्ग ने फोन करके अपने भाई रिषभ गर्ग को भी मौके पर बुला लिया। जब हरप्रीत उनसे छूटकर भागने लगा तो इन्होंने उसे पकड़ लिया और बुरी तरह से पीटना शुरु कर दिया। विपुल ने अपने दांतों से उसके लडक़े की जीभ काट ली। जख्मी हालत में उसे डेराबस्सी सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ रैफर कर दिया। पुलिस ने आरोपित विपुल गर्ग, रिषभ गर्ग व उसके अज्ञात साथी के खिलाफ आइपीसी की धारा 323, 325, 341, 506 व 34 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।