Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम
पंजाब Trending

पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के खि़लाफ़ मुकदमा चलाने की मंज़ूरी

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज पूर्व वन मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के विरुद्ध समर्थ अदालत में मुकदमा चलाने के लिए राज्य सरकार के प्रशासनिक विभाग से मंजूरी हासिल कर ली है। पूर्व मंत्री को विजीलैंस ब्यूरो ने विभाग में ख़ैर के वृक्षों की कटाई के लिए पर्मिट जारी करने, अधिकारियों के तबादले, खरीददारी और ऐनओसी जारी करने से सम्बन्धित संगठित भ्रष्टाचार में शामिल होने के लिए गिरफ़्तार किया था।
यह जानकारी देते हुये आज विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि एफआईआर नंबर 7 तारीख़ 06-06-2022 के अधीन भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट की धारा 7, 7-ए 13 ( ए) (1) (2) और आइपीसी की 120-बी के अंतर्गत विजीलैंस थाना फलायंग सकुऐड, एस. ए. एस. नगर में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया गया था। यह केस पूर्व वन मंत्रियों, ठेकेदारों और वन विभाग के अधिकारियों के खि़लाफ़ भ्रष्ट गतिविधियों में शामिल होने के दोष के अधीन दर्ज किया गया था।