Read in:Hindi
अबोहर, (दलीप)
गत दिवस गांव गुमजाल के निकट हुए एक सडक हादसे में घायल व्यक्ति की बीती रात इलाज के दौरान मौत हो गई जिसके शव को सरकारी अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी अनुसार गांव दलमीरखेड़ा निवासी बलजीत सिंह पुत्र चानन सिंह गत दिवस मोटरसाईकिल पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान गांव गुमजाल के निकट एक ट्रैक्टर-ट्राली ने उसे टक्कर मार दी। जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उपचार के बाद हालत गंभीर होने के कारण उसे पीजीआई चंडीगढ रैफर कर दिया गया। पीजीआई में उसका ईलाज दौरान उनकी मौत हो गई।