Friday, 28 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब Trending

अबोहर रेलवे स्टेशन पर फैली अवस्थाओं के प्रति गंभीर नही रेलवे विभाग

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
अबोहर में रेलवे स्टेशन अबोहर का निरक्षण करने पहुंचे डीएमआर मंजीत सिंह भाटिया को अबोहर रेलवे स्टेशन पर फैली अवस्थाओं सबंधित, समाजसेवी राजेश गुप्ता ने अवगत करवाते हुए बताया कि रेलवे प्लेटफार्म नबर 2 पर कैंटीन, शौचालय, यात्रियों के बैठने के लिए बैंच की सुविधाएं तब से नही है जब से स्टेशन नबर 2 पर गाड़ियों का ठहराव हो रहा है। यात्रियों को लाइनपार करके प्लेटफार्म नंबर 1 पर आना पड़ता है। फुटपाथ रेलवे पुल के नवीकरण का कार्य बंद हुआ पड़ा है। रोजाना हजारों की संख्या में लोगों का आवागमन इस पुल पर होता है। दूसरी ओर पुल से नई आबादी की ओर जाने वाला रास्ता इतना तंग है, जब एक साथ यात्रियों की भीड़ में इफ़ाजा हो जाता है। इस मार्ग को देखने के आग्रह पर डीएमआर ने उक्त स्थान पर पहुंचकर सस्याओ का जायजा लिया।
गुप्ता ने प्लेटफार्म नंबर 2 के समीप बने पार्क की व्यवस्था सुचारू करवाए जाने की मांग की, उन्होंने कहा कि आसपास के लोगो द्वारा यहाँ कूड़ा कचरा फेंक दिया जाता है। डीएमआर भाटिया बताई गई अवस्थाओं बाबत जल्द हल करवाए जाने का आश्वासन दिया।