Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

अंतर राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर 3 दिसंबर को मलोट में होगा राज्य स्तरीय समागम

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब सरकार की तरफ से अंतर राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस 3 दिसंबर को मलोट (ज़िला श्री मुक्तसर साहिब) में राज्य स्तरीय समागम के तौर पर मनाया जा रहा है। इस समागम में सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर बतौर मुख्य मेहमान शामिल होंगे।
सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के डायरैक्टर माधवी कटारिया ने जानकारी देते हुये बताया कि पंजाब के सभी जिलों में 3 दिसंबर को अंतर राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस और राज्य स्तरीय समागम मलोट में मनाया जा रहा है। पंजाब सरकार दिव्यांग वर्ग का जीवन समर्थ बनाने के लिए इसी दिन मलोट (श्री मुक्तसर साहिब), संगरूर, मानसा और बरनाला जिलों में बैंक कर्ज़े उपलबध करवाने सम्बन्धी शिविर भी लगाने जा रही है।
इस समागम अवसर पर पंजाब के दिव्यांगजनों को सम्मानित किया जायेगा। इस समागम में लगभग 18.63 लाख रुपए के 90 ट्रायसाईकल, 29 व्हीलचेयर, 16 हेअरिंग एडज़, 9 चलने के लिए छड़ियां, 7 स्मार्ट केन, सेरेब्रल पालसी चेयर और 78 बैसाखियां कुल 158 लाभार्थियों को मुहैया करवाई जाएंगी। दिव्यांग व्यक्तियों के कल्याण के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएं/ जत्थेबन्दियां भी इस समागम में विशेष के तौर पर शामिल होंगी।

0 Comments