Friday, 28 August 2026
Breaking News
लग्जरी कार में चंडीगढ़ से शराब भरकर ला रहे तस्कर काबू विभिन्न केसों में सजा भुगत रहे कैदियों एवं हवालातियों को राखी बांधने जेल पहुंची उनकी बहनें विश्व कप हॉकी: भारतीय महिलाओं ने रचा इतिहास विश्व शांति हेतु एक दिवसीय 11 कुंडीय महारूद्र यज्ञ किया  महाराष्ट्र की नेत्रहीन महिलाओं को सम्मानित कर विदा किया जीवन का आनंद दोस्तों के संग अगर महाभारत को सिर्फ पढ़ना नहीं, अनुभव करना चाहते हैं तो ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र जरूर देखें पंजाब मंडी बोर्ड के प्रांगण में मनाया तीज का त्योहार तुलेसी डॉक्टर: एक महान ग्रामीण चिकित्सक की यादें राखी – एक वोटर कार्यकर्ता के नाम
पंजाब

130 सम्पत्तियों की ई-नीलामी 11 दिसम्बर से

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
ग्रेटर लुधियाना एरिया डिवेल्पमैंट अथॉरिटी (गलाडा) द्वारा दिसम्बर महीने में वाणिज्यिक, आवासीय एवं संस्थागत साईट्स की ई-नीलामी की जाएगी। यह ई-नीलामी 11 दिसम्बर को सुबह 9 बजे शुरू होगी और 20 दिसम्बर, 2022 को दोपहर 1 बजे समाप्त होगी।
आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग प्रवक्ता ने बताया कि इस ई-नीलामी में सम्पत्तियाँ वाजिब दाम पर खरीद के लिए उपलब्ध होंगी। कुल 130 साईट्स नीलामी के लिए उपलब्ध होंगी, जिनमें 14 आवासीय प्लॉट, 115 वाणिज्यिक साईट्स (41-एस.सी.ओज., 28-एस.सी.ऐफ्ज़., 24-बूथ और 22-दुकानें) और एक संस्थागत साईट शामिल है। यह सम्पत्तियाँ लुधियाना, मोगा और फिऱोज़पुर के विभिन्न इलाकों में स्थित हैं।
उन्होंने बताया कि इन साईट्स के खरीददारों के लिए भुगतान के लिए सुविधाजनक प्लान बनाया गया है। सफल बोलीदाताओं को कुल कीमत का 25 फ़ीसदी का भुगतान करने पर सम्पत्ती का कब्ज़ा सौंपा जाएगा और बकाया राशि 9.5 फ़ीसदी वार्षिक ब्याज दर पर किस्तों में भुगतान की जा सकेंगी।
सम्पत्तियों सम्बन्धी विवरण जैसे आरक्षित कीमत, लोकेशन प्लान और भुगतान संबंधी विवरण आदि को ई- नीलामी शुरू होने से पहले पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। प्रवक्ता ने बताया कि इच्छुक बोलीदाता नीलामी में हिस्सा लेने से पहले विवरणों को ऑनलाइन देख सकते हैं।