Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब Trending

लोहगढ़ क्षेत्र में ड्रेन पाइप ब्लॉक होने से लोग हो रहे परेशान

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
लोहगढ़ क्षेत्र में ड्रेनेज सिस्टम ब्लॉक होने की वजह से स्थानीय लोग परेशान हैं। क्योंकि ड्रेनज लाइन ब्लॉक होने के कारण पानी सड़को पर फैला हुआ है और बरसात के दिनों में यहां इतना पानी भर जाता है कि वाहनों को निकलने में काफी समस्या आती है, वहीं दो पहिया वाहन तो पानी में ही बंद हो जाते हैं। लोहगढ़ क्षेत्र की इस गली में पिछले साल बरसात के दिनों में करंट लगने से एक युवक की मौत भी हो चुकी है। लेकिन फिर भी काऊंसिल अधिकारी और राजनीतिक पार्टियां इस ओर ध्यान नही दे रही है।
स्थानीय निवासी अवतार सिंह, गुरमुख सिंह, वीर सिंह, दलजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, हरनेक सिंह, बलबीर सिंह आदि ने बताया कि ड्रेनज लाइन ब्लॉक होने की शिकायत हम कई बार नगर काऊंसिल अधिकारियों को कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही। यही नही ड्रेनज पाइप लाइन व सीवरेज लाइन की सफाई तो पिछले 6- 7 सालों से नही हुई है। ड्रेन के साथ साथ सीवर लाइन भी चॉक पड़ी है और अधिकारी गहरी नींद सो रहे है।
लोगों ने बताया कि हल्का विधायक उनके गांव के है लेकिन बावजूद इसके उनके गांव की यह हालत है। अब तो उन्हें यह लगने लगा है की उनके गांव के साथ जानबूझकर सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
गंदा नाला भी ब्लॉक होने के कारण गंदगी से भरा पड़ा, दे रहा बीमारियों को न्यौता:
गांव निवासियों ने बताया कि ड्रेन लाइन, सीवरेज लाइन के साथ ही गंदा नाला जो कि विश्वकर्मा मंदिर से पार्क तक जाता है। उस पर लोगों ने ज्यादातर हिस्से पर कब्जा भी कर लिया है। जहां—जहां नाला खुला पड़ा है वहां नाले में इतनी गंदगी भर चुकी है कि बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़क पर फैल रहा है। लोगों ने बताया कि आज कल तो डेंगू का बहुत ज्यादा प्रभाव है। यह नाला विश्वकर्मा मंदिर से लोहगढ़ मेन पार्क तक जाता है। जिस में एक सरकारी स्कूल भी आता है। बच्चों में भी बिमारी फैलने का खतरा बना हुआ है।

यदि कोई छोटी मोटी ड्रेन ब्लाक होती है तो उसे साथ की साथ खुलवा दिया जाता है। लेकिन जो बड़े—बड़े पाइप है उन्हें खोलना मुश्किल है, जिसके लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। क्योंकि पूरे शहर की ड्रेन की सफाई नही हुई है। तो अगली बरसात से पहले पहले पूरे शहर की ड्रेनज व सीवर लाइन साफ करवा दी जाएगी।
— रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी जीरकपुर

0 Comments