जीरकपुर, कृत्रिका:
वैसे तो शहर की सड़क रेहड़ी फड़ी वालो से भरी होती है, लेकिन बलटाना से हर मिलाप जाने वाली सड़क की हालत इस समय ज्यादा खराब है। यहां सड़क के दोनों तरफ रेहड़ी वाले सब्ज़ीयां व फल बेचते हैं और दुकानों के आगे छोटे छोटे स्टॉल लगाकर लोग अपना समान बेच रहे हैं। जिस कारण इस सड़क पर काफी जाम लग जाता है।
यह समस्या रोजाना लोगों को झेलनी पड़ती है। शाम चार बजे ही रेहड़ी फड़ी लगनी शुरू हो जाती है और शाम 9 बजे तक यह सड़क सब्जी मंडी में तब्दील हो जाती हैं। जिस कारण राहगीरों को निकलना मुश्किल हो जाता है। रेहड़ी फड़ी के कब्जे के बाद सड़क इतनी छोटी हो जाती है कि दो वाहन इकठे निकलने मुश्किल हो जाते हैं और पैदल चलने वालों के लिए तो बिलकुल भी रास्ता नही बचता। जिसकी शिकायत लोगों द्वारा बार बार की जाती है और लेकिन काऊंसिल कर्मचारी लोग दिखावे की कार्रवाई कर निकल जाते हैं और कुछेक मिंटो बाद यह दुकाने उसी तरह फिर से सज जाती है। हालांकि काऊंसिल ने रेहड़ी फड़ी वालों के लिए पालिसी भी बनाई थी कि उनके लिए कोई जगह निर्धारित की जाए, वह कागजों में कहीं दब गई है। वहीं रेहड़ी फड़ी वालों का कहना है कि यदि काऊंसिल उनके लिए जगह निर्धारित कर पलिसी बनाकर शहर के सभी रेहड़ी फड़ी वालों का रिकार्ड तैयार कर सिस्टम से चले तो हम सहयोग करने के लिए तैयार हैं। हम तो लोगों की डिमांड पर ही उनके घरों के नजदीक फल व सब्जीयां बेचते हैं। हमारा यही रोजगार है। या तो सरकार पालिसी बनाए या फिर हमे रोजगार चलाने दे। वहीं कुछ लोग इन रेहड़ी फड़ी वालो के हक में भी बोल रहे हैं कि इनके बिना हमारा गुजारा भी नही है। काऊंसिल को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।
हम समय समय पर मुहिम चलाकर इनके खिलाफ कार्रवाई करते रहते हैं, लेकिन यह बार बार दुबारा आ जाते हैं, क्योंकि लोग इन्ही से खरीददारी करते हैं, जब तक वेंडर पालिसी नही बन जाती तब तक इनको एकदम से निकालना मुश्किल है। फिर भी हम इनके खिलाफ कार्रवाई करते रहते हैं।
— रवनीत सिंह, कार्यकारी अधिकारी नगर काऊंसिल जीरकपुर
पंजाब
Trending
रेहड़ी वालों के कब्जे के चलते राहगीरों को होती है परेशानी
Read in:Hindi