Tuesday, 30 June 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

वन रेंज अधिकारी हेमंत के बयान पर पेड़ काटने के आरोप में व्यक्ति पर मामला दर्ज

Read in:Hindi

अबोहर, दलीप:
एक ओर पंजाब सरकार द्वारा तहसील स्तर पर बड़ी तादात में पौधारोपण करते हुए धरती को हरा-भरा बनाने का प्रयास कर रही है, वहीं दूसरी ओर उपमंडल के गांव केराखेड़ा निवासी दो लोगों ने सरकारी जमीन पर खड़े पेड़ों का काट डाला।
सूचना मिलते ही जब वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे तो दोनों आरोपी उनसे धक्कामुक्की करते हुए फरार हो गए। थाना सदर पुलिस ने वन रेंज अफसर के बयान पर लकड़ी चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना सदर पुलिस को दिए बयान में वन रेंज अफसर हेमंत ने बताया कि विभाग के बीट इंचार्ज इंद्रजीत सिंह व वनगार्ड राजविंद्र सिंह के साथ मलूकपुरा माईनर कि किनारे गश्त कर रहे थे। इसी दौरान जब वे गांव केराखेड़ा के नजदीक पहुंचे तो अमरजीत सिंह उर्फ जीती अपने एक साथी के साथ सरकारी पेड़ काट कर उसकी लकडियां चोरी करके ले जा रहे थे। जिस पर विभाग के कर्मचारी इंन्द्रजीत व राजविंद्र ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि अमरजीत उर्फ जीती और उसके साथी ने हमारे दोनों कर्मचारियों के साथ धक्का-मुक्की करते हुए वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गांव चननखेड़ा निवासी अमरजीत सिंह उर्फ जीती पुत्र राझाराम के खिलाफ भादंस की धारा 353, 186, 379 व 427 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक थानेदार हरजिंद्र सिंह कर रहे हैं।