Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

2 वर्षीय बच्चे का अपहरण, सीसीटीवी में आया सामने

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृत्रिका:
शहर से 2 साल के बच्चे का अपहरण होने की खबर ने शहर में सनसनी फैलाई हुई है। लेकिन पुलिस मां की शिकायत भी दर्ज नही कर रही है। बच्चों के अपहरण को एक हफ्ता हो चुका है और सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुकी है लेकिन पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नही की है। 6 दिनों से परेशान हो रही बच्चे की मां ने जब विधायक से गुहार लगाई और विधायक ने पुलिस की क्लास लगाई तो उसके बाद पुलिस हरकत में आई और बच्चे की तलाश शुरू की।  (SUBHEAD)
बताया जा रहा है कि बच्चा 21 नवंबर को खटीक पार्क में खेलने गया था, लेकिन घर नहीं लौटा। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी आसपास काफी तलाश की, लेकिन 2 वर्षीय चंदन का कोई सुराग नहीं मिला। 21 नवंबर को चार बजे एक व्यक्ति बच्चे को पार्क से अपने साथ ले जाते हुए सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। बच्चा एक प्रवासी मजदूर का है, जिसका परिवार चंडीगढ़—अंबाला हाईवे पर एक फ्लाईओवर के नीचे झुग्गी में रहता है। बच्चे का नाम चंदन बताया जा रहा है।
मामले के सबंध में बच्चे के माता-पिता ने बताया कि उसी दिन इसकी सूचना पुलिस को दी थी, लेकिन डेराबस्सी पुलिस ने लापरवाही दिखाते हुए, उनकी शिकायत तक दर्ज नही की। जिसके बाद परेशान परिजनों ने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा से गुहार लगाई, जिन्होंने पुलिस को तुरंत बच्चे की तलाश करने का निर्देश दिया, उसके बाद पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकाली, जिसमें यह बात सामने आई। 21 नवंबर पार्क में खेल रहे बच्चे को कोई अज्ञात व्यक्ति ले जा रहा है।

शिकायत मिल गई है और बच्चे की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति बच्चे को लेकर जाता हुआ दिखाई दे रहा है। जिसके आधार पर तलाश शुरू कर दी है।
— जसकरन सिंह, थाना अध्यक्ष डेराबस्सी