Tuesday, 08 September 2026
Breaking News
मां मनसा देवी निष्काम सेवक संघ ने लगाया 12वां ब्लड डोनेशन कैम्प मनोज धीमान की हिंदी की दो और फिक्शन पुस्तकें प्रकाशित m‘राज़ की बात’ और ‘महामानव’ के प्रकाशन के साथ हिंदी में प्रकाशित पुस्तकों की संख्या दस हुई पौड़ी गढ़वाल एकता मंच के महिला प्रकोष्ठ ने किया रामायण पाठ का आयोजन शिक्षा में उत्कृष्ट नेतृत्व के लिए इंदु बब्बर राज्य पुरस्कार से सम्मानित आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान 1965 के भारत-पाक युद्ध की दास्तां, जब फाजिल्का क्षेत्र खाली हो गया था संत विनोबा भावे सम्मान-2026 समारोह में साहित्य, पत्रकारिता एवं समाजसेवा की विभूतियाँ सम्मानित उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल
हरियाणा Trending

मुख्य सचिव संजीव कौशल ने किया रिलायंस के विकसित एम.ई.टी सिटी का दौरा

Read in:Hindi

फेस2न्यूज:/चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल, आईएएस ने आज अधिकारीयों के साथ रिलायंस द्वारा विकसित की जा रही मॉडल इकोनोमिक टाउनशिप का भ्रमण किया। इस अवसर पर उन्होंने एम.ई.टी सेक्टर 3 एंव 5 में हो रहे विकास कार्यो को देखा। रिलायंस एम.ई.टी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीवल्लभ गोयल ने एम.ई.टी प्रोजेक्ट बारे जानकारी दी तथा एम ई टी द्वारा किये जा रहे आर्थिक विकास पर प्रकाश डाला।

(MOREPIC1) उन्होंने बताया कि एमईटी के स्थापित होने से स्थानीय क्षेत्र के लगभग 25000 से 30000 लोगों को रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त हुए है तथा आने वाले समय में यह आकड़ा 50000 तक पहुॅंच जाएगा। श्रीवल्लभ गोयल ने कहा कि उद्योगों के स्थापित होने से स्थानीय क्षेत्र में आर्थिक विकास हुआ है तथा नवयुवकों को स्वरोजगार एवं र्स्टाटअप के नए अवसर प्राप्त हुए है।(SUBHEAD)

मुख्य सचिव संजीव कौशल, आईएएस ने रिलायंस द्वारा एन.सी.आर झज्जर क्षेत्र में आर्थिक विकास हेतु किये जा रहे प्रयासों की सराहना की और कहा कि एम ई टी सिटी बनने से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा तथा उद्योगों की स्थापना से क्षेत्र में बेरोजगार लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा और प्रदेश आर्थिक दिशा में आगे बढ़ेगा।

इस अवसर पर रिलायंस के कार्यालय में मुख्य सचिव संजीव कौशल आई.ए.एस, झज्जर उपायुक्त केप्टन शक्ति सिंह,आई.ए.एस तथा पुलिस अधिक्षक झज्जर वसीम अकरम,आई.पी.एस ने पौद्यारोपण भी किया। इस अवसर पर प्रशासन की ओर से ए डी सी झज्जर, एस डी एम बादली तथा रिलायंस एम.ई.टी के ओर से वैभव मिततल, राकेश सिन्हा, कर्नल रोमेल राज्याण, अमित लाकरा तथा अन्य अधिकारी मौजूद थे।