Sunday, 27 September 2026
Breaking News
*नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना बरनाला-संगरूर मार्ग पर गुज़रती हरिगढ़ नहर से मिला अज्ञात युवती का शव डॉ. राजेश कुमार महाजन तीसरी बार पंजाब विश्वविद्यालय के सीनेटर चुने गए राष्ट्रीय गीत "वंदे मातरम्" की 150वीं वर्षगाँठ मनायी  वंदे मातरम् का शंखनाद: स्वर में एकता, हृदय में राष्ट्रभक्ति  दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया
एस्ट्रोलॉजी Trending

आचार्य देवों भवा 2026 में चंडीगढ़ से पहुंचे डॉ. अमनदीप सिंह को ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में विशेष सम्मान

फेस2न्यूज /हरिद्वार

यशैल होटल, हरिद्वार में ‘आचार्य देवों भवा 2026’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिष्ठित संतों, ज्योतिषाचार्यों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की।

इस कार्यक्रम में चंडीगढ़ से डॉ. अमनदीप सिंह (ज्योतिष एवं अंकशास्त्री) ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें विशेष पुरस्कार एवं सम्मान से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध अभिनेता मुकेश खन्ना जी रहे। इस अवसर पर अघौरी योगानंद जी महाराज (राजस्थान), तांत्रिक बरेनिया बर्थाकुर (कामाख्या), ज्योतिष सुमित आचार्य, मोहित कृष्ण गोस्वामी (वृंदावन), श्री मदन कौशिक (मंत्री आपदा प्रबंधन, उत्तराखंड) सहित अनेक प्रतिष्ठित अतिथि एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

डॉ. अमनदीप सिंह को मिला यह सम्मान ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने सम्मान के लिए कार्यक्रम के आयोजकों एवं सभी उपस्थित गणमान्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सम्मान उन्हें ज्योतिष एवं अंकशास्त्र के क्षेत्र में और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।
कार्यक्रम का समापन गरिमामय एवं आध्यात्मिक वातावरण में हुआ।