Saturday, 05 September 2026
Breaking News
उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन भगत सिंह मेमोरियल फाउंडेशन पाकिस्तान के अध्यक्ष कुरेशी का अपहरण और यातनाएं पुलिस ने किया एक प्रदर्शनकारी के साथ आतंकवादी जैसा व्यवहार: सुखबीर सिंह बादल इंटर स्कूल स्टेट स्तरीय टूर्नामेंट में सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 8 की शानदार उपलब्धि ‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का गठन, एडवोकेट परवीन धन्जू बने प्रधान किराए के मकान से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद, पुलिस को चकमा दे आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी राम लीला की तैयारियों को लेकर श्री सेवा समिति रामलीला सभा की बैठक "तीयां सौण दीयां" का शानदार आयोजन  भारत-पाक सरहद के नजदीक वृक्षों पर पक्षियों के लिए दाना सहित घोंसले लगाये
चंडीगढ़ Trending

उत्तराखंड भ्रातृ संगठन का भव्य लाइट एंड साउंड शो और श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का सफल मंचन

चंडीगढ़ : उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया (चंडीगढ़) द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का बेहद भव्य और दिव्य आयोजन किया गया । इस दौरान भव्य लाइट एंड साउंड शो और मनमोहक श्रीकृष्ण बाल लीलाओं का मंचन किया ।आधुनिक रोशनी और संगीत के तालमेल के साथ जब भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को मंच पर उतारा गया, तो पूरा प्रांगण ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ और ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंज उठा। कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण के जन्म, माखन चोरी, कालिया मर्दन और रासलीला जैसी बाल लीलाओं को जीवंत रूप में मंच पर उतारा गया। रंग-बिरंगी रोशनी और सुरीले भजनों के बीच हुए इस मंचन ने दर्शकों को गोकुल और वृंदावन के दिव्य युग का अहसास कराया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल कुमार दुबे, (पूर्व डिप्टी मेयर), बिमला दूबे पार्षद, दरिया (वार्ड नम्बर 9), गढ़वाल सभा चंडीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पवार व पंचकूला गढ़वाल सभा के प्रधान हरीश शर्मा के हाथों द्वारा किया गया । इस अवसर पर पूर्व सरपंच दरिया गुरप्रीत सिंह हैप्पी, जेपी राणा, गढ़वाल सभा चडीगढ के पू्र्व प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट, उतराखण्ड युवा मंच के पूर्व प्रधान धर्मपाल रावत, पौड़ी एकता मंच के प्रधान पदविंदर सिंह रावत और उतराखण्ड समाज की सभी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी शामिल हुए ।

संगठन के प्रधान सुनील पंत ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ में रह रहे उत्तराखंड समाज और अन्य नागरिकों को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जड़ों से जोड़ना है, विशेषकर नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं से रूबरू कराना है। इस अवसर पर समाज के कई गणमान्य व्यक्ति, मातृशक्ति और बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में भव्य आरती का आयोजन किया गया और प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ।