Saturday, 18 July 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले"
चंडीगढ़ Trending

इनरव्हील क्लब ने बौद्धिक दिव्यांग बच्चों के लिए मैजिक शो एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का किया आयोजन

Read in:Hindi

आरके शर्मा /चंडीगढ़ 

राजकीय बौद्धिक दिव्यांगजन पुनर्वास संस्थान ( ग्रिड), सेक्टर 31 के परिसर में इनरव्हील क्लब द्वारा संस्थान के विशेष विद्यालय के करीब 400 बौद्धिक दिव्यांग बच्चों की उपस्थिति में मैजिक शो एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

(MOREPIC1)मैजिक शो में जादूगर प्रदीप ने अलग-अलग जादू के करतब दिखाए, जिसका छात्रों ने खूब लुत्फ उठायाऔर तालियों की गड़गड़ाहट से अपने खुशी का इजहार किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में संस्थान के विशेष विद्यालय के विभिन्न आयु वर्ग के करीब 75 छात्रों ने हिस्सा लिया। विजेता छात्रों को संस्थान के विशेष विद्यालय की प्राचार्या डॉ आर. वाणी रत्नम, इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष सुनीला गर्ग, सचिव सुश्री मेघा दीवान एवं क्लब के अन्य सदस्यों ने सम्मानित किया।

प्रतियोगिता में 6 से 10 वर्ष आयु वर्ग में खुशी, आयुष एवं निमित ने क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान हासिल किया, वहीं 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग में पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान क्रमशः गुलशनवीर, नितिन और अनूप ने प्राप्त किया। 15 से 18 आयु वर्ग में गौरव, शिवा और आशीष को क्रमश: पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान एवं 18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में महावीर, पूजा, वरणजीत सिंह, नीतीश और दीपू को क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा, चौथा एवं पांचवा स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के अंत में छात्रों को क्लब ने स्वल्पाहार भी दिए। आयोजन समिति के सदस्यों में प्रशांत, कमलदीप एवं रमनदीप शामिल थे।