Thursday, 29 October 2026
Breaking News
हरियाणा के राज्यपाल ने सतीश कुमार को हरियाणा लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद की दिलाई शपथ करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद
चंडीगढ़ Trending

पुष्पक सोसायटी में पेड़ों की कटाई के मामले में पुलिस ने की डीडीआर दर्ज

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /चण्डीगढ़  

एनवायरनमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया ( ईएसआई ), चण्डीगढ़ ने पुष्पक सोसाइटी, सेक्टर 49 बी में तथा आसपास के क्षेत्र में पेड़ों की कटाई के मामले में प्रशासन व पुलिस के अधिकारियों को शिकायत भेज कर इस बाबत करवाई ना किए जाने पर धरने-प्रदर्शन करके विरोध करने का अल्टीमेटम दिया था, जिस पर सुनवाई करते हुए पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर ली है।

इस कार्यवाई के लिए ईएसआई के सचिव एनके झिंगन ने प्रशासन व पुलिस का धन्यवाद करते हुए आशा व्यक्त की कि चंडीगढ़ में पेड़ों की अवैध कटाई करने वाले प्रत्येक दोषी के विरुद्ध भी इसी प्रकार की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी अपेक्षा जताई कि एमसी चंडीगढ़ के अधिकारी अपने कर्मचारियों को यह स्पष्ट निर्देश देंगे कि किसी भी व्यक्ति के अनुरोध पर बिना पूर्ण जांच-पड़ताल किए पेड़ न काटें, तथा यह सुनिश्चित करें कि वास्तव में पेड़ काटने की आवश्यकता है या नहीं।

उन्होंने बताया कि यह देखा गया है कि शहर में बड़ी संख्या में पेड़ों को या तो निवासी स्वयं काट रहे हैं या फिर यूटी चंडीगढ़ के हॉर्टिकल्चर विभाग तथा नगर निगम चंडीगढ़ के अधिकारियों की मिलीभगत से काटा जा रहा है। ऐसे लोगों द्वारा इसका मुख्य कारण यह बताया जाता है कि पेड़ उनके घरों में सूर्य की रोशनी आने में बाधा उत्पन्न करते हैं। पूछने पर यह लोग अक्सर कहते हैं कि वे केवल “ट्रिमिंग” कर रहे हैं, जबकि पेड़ों को काटने की वास्तविक स्थिति इससे कहीं अधिक गंभीर होती है।

हाल ही में एन. के. झिंगन, सचिव, एनवायरनमेंट सोसाइटी ऑफ इंडिया ने पुष्पक सोसाइटी, सेक्टर 49-बी, चंडीगढ़ में पेड़ों की बिना अनुमति की जा रही कटाई को देखा। पेड़ों की स्थिति देखकर—जिन्हें ट्रिमिंग के नाम पर काफी हद तक काट दिया गया था—उन्होंने तुरंत चंडीगढ़ प्रशासन तथा नगर निगम के संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी और पेड़ों की क्षतिग्रस्त स्थिति की तस्वीरें भी भेजीं थीं।

0 Comments