Thursday, 29 October 2026
Breaking News
करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती व्यापारियों की पेंशन योजना और व्यापारी आयोग के गठन के लिए संघर्ष जारी रहेगा : गोपाल शरण गर्ग यह बेचारी सरकार हमारी गधा बिरादरी का स्वर्णकाल गुवाहाटी के चलचित्रम महोत्सव में ‘टॉय गन’और ‘द साइलेंट क्राइसिस’ को सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार चंडीगढ़ की डॉ. रितु नांगिया ने छठे भारतीय साइंस टेक्नो फेस्टिवल 2026 में तृतीय स्थान प्राप्त किया पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में खादी प्रदर्शनी शुरू देवताओं के नजराने में 5 प्रतिशत, बजंतरियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट किया
जीवन शैली Trending

करवा पार्टी 2026 का भव्य आयोजन, महिलाओं ने किया जमकर डांस और मस्ती

दीपक सिंह/ चंडीगढ़

हार्ड रॉक कैफे, चंडीगढ़ में स्टेप्स ग्रोइंग एकेडमी की डायरेक्टर एवं इवेंट ऑर्गेनाइजर शिवी महाजन की ओर से आयोजित करवा पार्टी 2026 हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में शहर की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और डांस, मनोरंजक खेलों तथा विभिन्न गतिविधियों का भरपूर आनंद उठाया।

कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन के लिए कई आकर्षक गेम्स आयोजित किए गए। इसके साथ ही पाँच विशेष टाइटल प्रदान किए गए और सभी प्रतिभागियों को रिटर्न गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया। संगीत, डांस और मस्ती से भरपूर इस आयोजन ने सभी के लिए यादगार पल बनाए। कार्यक्रम में जूरी सदस्य गीता एवं आयशा भट्ट और मुख्य अतिथि अमनदीप कौर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

करवा क्वीन प्रतियोगिता के परिणाम

विजेता: जैस्मिन संधू, प्रथम रनर-अप: हरविंदर कौर, द्वितीय रनर-अप:कल्पना देवी

आयोजक शिवी महाजन ने सभी अतिथियों, जूरी सदस्यों और कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर आपसी मेल-जोल, मनोरंजन और खुशियों के खूबसूरत पल साझा करने का अवसर प्रदान करना था। कार्यक्रम उत्साह, उमंग और यादगार पलों के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

0 Comments