फेस2न्यूज चंडीगढ़
जीवी एंटरटेनमेंट्स की ओर से गरिमा विपुल खुँगर के नेतृत्व में ‘गरिमा सीज़न 8 – करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन चंडीगढ़ स्थित द फर्स्ट होटल में किया गया। इस कार्यक्रम में 70 से 80 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगीत, मनोरंजन, खेलों तथा रैंप वॉक का भरपूर आनंद उठाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. सुखमिंदर कौर बराड़, चेयरपर्सन, चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी, विशिष्ट अतिथि डॉ. संध्या सिंह तथा विशेष अतिथि अमरजीत कौर ने दीप प्रज्लिवत कर समारोह का शुभारंभ किया। आयोजक गरिमा विपुल खुँगर ने सभी अतिथियों का तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। अतिथियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक खेलों, संगीत, डांस और रैंप वॉक जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और इस यादगार आयोजन को खुशियों से भर दिया। गरिमा ने कार्यक्रम में शामिल प्रत्येक सदस्य को उपहार भेंट किए। इसके साथ ही विभिन्न खेलों में विजेता रहने वाली महिलाओं को भी विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस पहल ने कार्यक्रम में शामिल महिलाओं के उत्साह और खुशी को दोगुना कर दिया।
समारोह का मुख्य आकर्षण करवाचौथ क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें पूजा दत्त ने ‘करवाचौथ क्वीन’ का खिताब जीतकर ताज अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर उपस्थित महिलाओं ने खुशी जाहिर की और उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर आयोजक गरिमा विपुल खुँगर ने कहा कि उनके कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं है, बल्कि महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहाँ वे घर की जिम्मेदारियों से कुछ समय निकाल कर अपनी जीवन शैली को सुधार सकें.
जीवन शैली
Trending
‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन