Monday, 16 November 2026
Breaking News
मुझे फख्र है अपने पत्रकार होने पर अनपढ़ होना भी एक योग्यता है! जीरकपुर में वंचित बच्चों के साथ मनाया गया बाल दिवस भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में हिमाचल पवेलियन का शुभारंभ दो दिवसीय बाल शिविर का उत्साहपूर्ण समापन नाटक “मर्द हूँ ना” का मंचन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेकंड संत गुरु रविदास गर्ल्स अंडर-19 कैश प्राइज़ वॉलीबॉल टूर्नामेंट का पोस्टर किया रिलीज़ वार्ड पीस मिशन ट्रस्ट ने मनाया बाल दिवस धरने-प्रदर्शन निर्धारित स्थलों पर हों, व्यापार और आजीविका की कीमत पर नहीं : हरीश गर्ग भारत विकास परिषद मानव सेवा और राष्ट्रीयता की भावना का जीवंत उदाहरण : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
जीवन शैली Trending

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की

शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर सांय लाल चंद प्रार्थी कला केंद्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की बतौर मुख्यातिथि अध्यक्षता की और प्रदेशवासियों को उत्सव की शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने रथ मैदान में विधिवत रूप से कुल्लू की लोक परंपरा के अनुसार लालड़ी नृत्य का शुभारंभ किया और इसमें भाग भी लिया।

रथ मैदान में आयोजित लेज़र व ड्रोन शो तथा ग्लोबल डांस सभी के आकर्षण का केन्द्र रहे। ग्लोबल डांस में इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, कजाकिस्तान, अमेरिका, थाईलैंड, मलेशिया, मिस्र, श्रीलंका और नेपाल के कलाकारों के साथ आईसीसीआर के विद्यार्थी दल ने प्रस्तुतियां दी। भारतीय सांस्कृतिक दलों में हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, राजस्थान, केरल की कथकली और मणिपुर के कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसके साथ सांस्कृतिक फ्यूजन पर आधारित कार्यक्रम ने भी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया।
सांस्कृतिक संध्या के अंतिम दिन सूफी गायक डॉ. सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।

इस अवसर पर एआईसीसी के सचिव विदित चौधरी, कुल्लू के विधायक एवं अंतरराष्ट्रीय दशहरा आयोजन समिति के अध्यक्ष सुंदर सिंह ठाकुर, विधायक सुरेश कुमार, महिला आयोग की अध्यक्ष विद्या नेगी, उपायुक्त डॉ. अमित शर्मा तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक सेकर सहित गणमान्य उपस्थित थे।

0 Comments