Saturday, 18 July 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले"
चंडीगढ़ Trending

पीजीआई के 60 वर्ष पूर्ण: डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के अंतर्गत कार्यक्रम “काइनेसिस 2022” आयोजित

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)  आरके शर्मा /चण्डीगढ़  

भारत के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान पीजीआई, चण्डीगढ़ के 60 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर डायमंड जुबली सेलिब्रेशन के अंतर्गत देश के वीर जवानों के शौर्य एवं पराक्रम को समर्पित एक कार्यक्रम “काइनेसिस 2022” स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ फिजीकल थैरेपी (एसएपीटी इंडिया) द्वारा आयोजित करवाया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट उपस्थित रहे।

उन्होने कार्यक्रम में उपस्थित देश के वीर सैनिक कर्नल डीएन शर्मा (वीएसएम), कर्नल गाबा, कर्नल रेखी, मेजर डीपी सिंह, सूबेदार (आरटी) डीपी उनियाल, सूबेदार हरनारायण शर्मा, नायब सूबेदार कपिल देव थपलियाल (एसएम) को “राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार” से सम्मानित किया। इस मौके पर अजय भट्ट ने देश के वीर जवानों के शौर्य व पराक्रम की सराहना की व बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार देश के वीर जवानों के सर्वांगीण विकास के लिए पूर्णत: समर्पित है। उन्होंने एसएपीटी इंडिया के इस बढ़िया कार्य की सराहना की।(SUBHEAD)

इस मौके पर कार्यक्रम के अध्यक्ष व पीजीआई चंडीगढ के निदेशक प्रोफेसर विवेक लाल ने देश के जवानों के शौर्य को नमन करते हुए उनके राष्ट्र के प्रति समर्पण की सराहना की। इस मौके पर संस्थान के मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रोफेसर विपिन कौशल व उप निदेशक कुमार गौरव धवन (आईआरएस), भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अरूण सूद ने भी देश के जवानों के पराक्रम को नमन किया।

इस मौके पर एसएपीटी इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संस्थापक अनिरुद्ध उनियाल ने सभी का धन्यवाद व्यक्त किया व कहा कि हम देश के वीर जवानों के कर्जदार हैं और आपका शौर्य व साहस सदैव अनुकरणीय व वंदनीय है। इसके बाद राष्ट्रवाद से प्रेरित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पीजीआई के संकाय गण, डाक्टर, स्कॉलर, नर्सिंग, छात्र, व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।