Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

रॉयल केनेल क्लब का मेगा डॉग शो 5-6 नवंबर को पंचकूला में

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)आर के शर्मा/पंचकुला

रॉयल केनेल क्लब, पंचकूला, 5 व 6 नवंबर को होटल हॉलिडे इन, सेक्टर 3 के सामने वाले शो ग्राउंड में, उत्तर भारत का सबसे बड़ा फर्स्ट व सेकेंड चैंपियनशिप डॉग शो आयोजित करेगा। रोटवीलर और गोल्डन रिट्रीवर ब्रीड के डॉग्स का प्रदर्शन शो का मुख्य आकर्षण होगा। इसकी घोषणा आज यहां होटल रेड बिशप में संवाददाता सम्मेलन में की गई।

कार्यक्रम के दूसरे दिन पुरस्कार वितरण समारोह में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला मुख्य अतिथि होंगे। डॉग शो में सर्बिया, इटली, जर्मनी, स्लोवेनिया व रूस सहित कुछ यूरोपीय देशों की भागीदारी भी देखी जाएगी। घरेलू सर्किल में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, मुंबई, तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और ट्राईसिटी से डॉग्स आएंगे।

रॉयल केनेल क्लब के महासचिव श्री सिकंदर सिंह ने कहा कि डॉग शो में विभिन्न प्रकार के डॉग्स देखने को मिलेंगे, जहां आपको लाखों रुपये कीमत वाले डॉग्स भी दिखेंगे। शो में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस शो में 200 से अधिक नस्लों के 400 से अधिक श्वानों की भागीदारी रहेगी। शो में कई वीआईपी मेहमानों और प्रशासनिक अधिकारियों के पहुंचने की उम्मीद है।”

रॉयल केनेल क्लब, पंचकूला के अध्यक्ष, श्री सनी शेखों ने कहा, “जूरी सदस्यों में, सर्बिया के मिस्टर ज़ोरान, मिस्टर डास्को, सीवी सुदनशन और सीए मार्टियन प्रमुख नाम हैं।

यह शो हरियाणा के एमएसएमई निदेशालय, प्लेनेट पेट्स और चेरुब्स प्ले स्कूल द्वारा प्रायोजित किया जा रहा है। भागीदारी के इच्छुक व्यक्ति रजिस्ट्रेशन के लिए 99152-68876 पर कॉल कर सकते हैं।