Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

खेतों में गए दो युवकों से हजारों की नकदी व मोबाइल छीना

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
जवाहरपुर गांव में दो अज्ञात लुटेरों ने खेतों में शौच के लिए गए दो प्रवासियों के साथ मारपीट कर हजारों रुपये की नकदी और मोबाइल फोन ले गए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मामले की जानकारी देते हुए शिकायतकर्ता 25 वर्षीय लल्ला, जो राज मिस्त्री का काम करता है, ने बताया कि वह अपने दोस्त सूरज से मिलने जवाहरपुर गांव गया था। सूरज एक फैक्ट्री में काम करता है। उन्होंने कहा कि कुछ देर बैठने के बाद वह गांव जवाहरपुर से भगवानपुर रोड स्थित खेतों में शौच के लिए गए तो वहां दो अज्ञात युवकों ने उन्हें घेर लिया और मारपीट कर उनके मोबाइल फोन व कुल आठ हजार नकद ले गए। शिकायतकर्ता लल्ला ने बताया कि उसके पास पांच हजार रुपये नकद जबकि सूरज के पास तीन हजार रुपये नगद थे जिसे दोनों लुटेरे छीन कर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने कहा कि दोनों लुटेरों ने झाड़ियों के डंडे तोड़ उनके साथ मारपीट की और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
बात करते हुए सहायक निरीक्षक जसकंवल सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने मौके का दौरा किया और मामले की जांच शुरू की। उन्होंने कहा कि अभी जांच जारी है उसके बाद कुछ कहा जा सकता है।