Saturday, 02 May 2026
Breaking News
विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने पंजाबी विकिमीडियंस यूजर ग्रुप ने उर्दू विकीसोर्स शुरू किया : रेख्ता फाउंडेशन और ब्रिटिश लाइब्रेरी के साथ साझेदारी की निराशा के समंदर में तलाशो आस के मोती दिलों में इक नई आशा जगाना भी ज़रूरी है राजपाल सिंह व सुश्री सरगुन अरोड़ा, चंडीगढ़ 8वें सुदामा कप 2026 के 55 प्लसमिक्स्ड डबल्स फाइनल में। डॉ. अजय सूरा हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त नियुक्त समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन
पंजाब Trending

अमन अरोड़ा ने डेराबस्सी में उद्योग सेवा केंद्र का नींव पत्थर रखा

Read in:Hindi

विधायक कुलजीत सिंह रंधावा द्वारा कैबिनेट मंत्री का विशेष सम्मान

पिंकी सैनी/डेरा बस्सी 

मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में इंडस्ट्री को प्रोत्साहित करने, अधिक से सुविधाएं देने और पंजाब के युवाओं को रोजग़ार देने के लिए लगातार यत्नशील है। इसी मंतव्य के अंतर्गत सूचना एवं लोक संपर्क, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत और आवास निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री श्री अमन अरोड़ा द्वारा डेराबस्सी में उद्योग सेवा केंद्र का नींव पत्थर रखा।

(MOREPIC1) डेराबस्सी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की इस इमारत का नींव पत्थर रखने के बाद कारोबारियों को संबोधित करते हुए श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि इंडस्ट्री राज्य की रीढ़ की हड्डी है और मुख्यमंत्री स. भगवंत मान जी की सरकार राज्य में कारोबार एवं व्यापार को और आसान बनाने के लिए यत्नशील है।

किसी भी देश या राज्य की तरक्की में वहाँ की इंडस्ट्री का बड़ा योगदान होता है। इस उद्योग सेवा केंद्र से इस क्षेत्र के कारोबारियों को बहुत सी सुविधाएं मिलेंगी।  डेराबस्सी के कारोबारियों को दरपेश मुश्किलों के बारे में हम सुनते रहे हैं। यहाँ की इंडस्ट्री को पिछली सरकार द्वारा अनदेखा किया गया था और इंडस्ट्री की ओर ख़ास ध्यान नहीं दिया गया। अब भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा इंडस्ट्री को ज़रूरी बुनियादी सुविधाएं देने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

आवास निर्माण एवं शहरी विकास विभाग ने स्टैंडअलोन उद्योगों के लिए बिल्डिंग प्लान को मंजूरी देने और संपूर्णता सर्टिफिकेट जारी करने समेत नगर निगम की हद से बाहर के उद्योगों की कम्पाऊंडिंग सम्बन्धी शक्तियां डायरैक्टर फैक्टरीज को सौंप दीं हैं, जिससे उद्योगपतियों को अपनी फ़ैक्टरियों के बिल्डिंग प्लान मंज़ूर करवाने के लिए दो अलग-अलग विभागों में आवेदन देने की ज़रूरत ना पड़े।

 पंजाब में इंडस्ट्री लगाने के लिए सरकार द्वारा कई फ़ैसले लिए गए हैं, जिससे आज पंजाब पूरे देश में इंडस्ट्रीज लगाने के लिए पसन्दीदा स्थान के तौर पर उभर कर सामने आ रहा है। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न कारोबारियों की इंडस्ट्री को लेकर समस्याएँ सुनी और उनका जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया।

(SUBHEAD)

इस मौके पर एस.डी.एम. डेराबस्सी श्री हिमांशु गुप्ता, डेराबस्सी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान विजय मित्तल, सैक्रेटरी राकेश आर. अग्रवाल और अन्य अधिकारी और कारोबारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।