Wednesday, 16 September 2026
Breaking News
मुहब्बत भी ज़रूरी है इबादत भी ज़रूरी है......... अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित
चंडीगढ़ Trending

छात्रा ने लगाई चौथी मंजिल से छलांग, हुई मौत

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स की एक छात्रा द्वारा कालेज बिल्डिंग की चौथी मंजिल से अचानक नीचे छलांग लगा देने से नीचे गिरते ही छात्रा की मौत हो गई। आज बुधवार सुबह इशिता कॉलेज पहुंची। कालेज पंहुचने के बाद इशिता सबके बीच से अचानक बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर चली गई। इस दौरान इशिता को चौथी मंजिल पर देखने की बात एक सिक्योरिटी गार्ड द्वारा कही जा रही है। बताया यह भी जा रहा है कि सिक्योरिटी गार्ड इशिता को चौथी मंजिल पर देख कर उसे नीचे उतारने के लिए आगे बढ़ता, उससे पहले नीचे छलांग लगा दी। कॉलेज बिल्डिंग की चौथी मंजिल से जैसे छात्रा नीचे गिरी तो कॉलेज प्रशासन और वहां मौजूद छात्र-छात्राएं सन्न रह गए, और हडकंप का माहौल हो गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार, मृतक छात्रा की पहचान सेक्टर-39 की रहने वाली इशिता (19 वर्ष) के रूप में बताई जा रही है। मृतक इशिता बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। कॉलेज प्रशासन ने घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी। इशिता को फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि इशिता की मौत मौके पर ही हो चुकी थी।
घटना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मृतक इशिता के शव को अपने कब्जे में लेते हुए सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है और आगे की जांच कर रही है| पुलिस इशिता के परिवार के साथ उसके संपर्क में रहने वाले लोगों से पूछताक्ष करेगी। इशिता के पास से अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि इशिता की मां पुलिस में है। यह भी बताया जा रहा है कि मृतक इशिता मानसिक परेशानी से जूझ रही थी और माना जा रहा है कि इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।