जीरकपुर, कृतिका:
वीआईपी रोड पर स्थित पेंटा होम सोसाइटी से एक 60 वर्षीय व्यक्ति संदिग्ध हालातों में घर से लापता है। जिसकी शिकायत लापता विनोद बागला के भाई प्रमोद कुमार द्वारा दी गई है। पुलिस ने इस मामले में डीडीआर दर्ज कर गुमशुदा की तलाश जारी कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में प्रमोद कुमार निवासी प्रमोद मेडिकल हॉल वीर नगर मानसा ने बताया कि उसका बड़ा भाई विनोद बागला (60) वीआईपी रोड स्थित पेंटा होम सोसाइटी में रहता था। जिसने अभी तक शादी नही कार्रवाई थी। बीती 16 अक्टूबर को सुबह से ही वह उसको काल कर रहे थे तो वह फोन नही उठा रहे थे। जिसके बाद वह परिवारिक मैंबरों और रिश्तेदारों को साथ लेकर फ्लैट पर पहुंचे तो ताला लगा हुआ था। सोसाइटी निवासियों को साथ लेकर ताला तोड़ा गया तो भाई विनोद वहां नही था लेकिन उनका मोबाईल घर पर ही पड़ा था। जिसके बाद आसपास तलाश की तो वह कहीं नही मिले। सोसाइटी का सीसीटीवी चैक किया गया तो 16 अक्टूबर की रात सवा 9 बजे वह अपनी गाड़ी से बाहर जाते दिखाई दे रहे हैं। लेकिन अभी तक वापिस नही लौटे। शिकायतकर्ता ने शक जताया की उनके भाई को आपने फायदे के लिए अपनी हिरासत में रखा हुआ है। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर गुमशुदा व्यक्ति की तलाश की जा रही है। पुलिस हरेक पहलू से इसकी जांच कर रही है।
पंजाब
Trending
संदिग्ध हालातों में 60 वर्षीय व्यक्ति घर से लापता
Read in:Hindi