Tuesday, 25 August 2026
Breaking News
काज़ीरंगा के इको-सेंसिटिव ज़ोन की सीमा घटाने के प्रस्ताव पर संरक्षण बनाम विकास की बहस  योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा  महाराष्ट्र की नेत्रहीनों ने, भारत-पाक सरहद पर किया रक्षा बंधन कार्यक्रम पंजाब यूनिवर्सिटी परीक्षा में चरणजीत सिंह चन्नी की फोटो वायरल होने का मामला, देवेश मौदगिल ने राज्यपाल से निष्पक्ष जांच की मांग की रक्षाबंधन पर 32 फुट वीर हनुमान जी के लिए तैयार की जा रही है सवा 12 फीट से अधिक लंबी राखी कंगाल हो गया बलटाना का इंडस बैंक! छोटी छोटी खुशियां ही जीवन हैं मेरा हरियाणा कप के लिए पहला ऑल इंडिया गर्ल्स वॉलीबॉल कैश प्राइज़ टूर्नामेंट पलवल में 10 अक्टूबर से सुखना झील पर पर्यावरण जागरूकता रैली गौड़िया मठ में भगवान राधा माधव जी की छह दिवसीय झूलन यात्रा का शुभारंभ
पंजाब Trending

 योग, आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा को अपनाएं, स्वस्थ जीवनशैली बनाएं : बाबूलाल जुनेजा 

-170 से अधिक लोगों ने निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी शिविर का उठाया लाभ, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दिए स्वास्थ्य संबंधी परामर्श

लीलाधर शर्मा/फाजिल्का

आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा को स्वस्थ जीवनशैली का आधार बनाकर लोगों को रोगों से बचाव और बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को फाजिल्का में भव्य निःशुल्क आयुर्वेद-नेचुरोपैथी चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर दी फाजिल्का वार मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी, अरोड़वंश सेवादल सोसायटी, खुशी फाउंडेशन, अरोड़ा विकास मंच, होटल ब्लैक ईगल एवं वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में राजा सिनेमा रोड, विशाल मेगा मार्ट के सामने स्थित श्री अरोड़वंश भवन (जंझघर) में आयोजित हुआ।

सुबह 9:30 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक चले शिविर में 170 से अधिक मरीजों एवं नागरिकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आयुर्वेदिक चिकित्सकीय परामर्श एवं प्राकृतिक चिकित्सा संबंधी सेवाओं का लाभ लिया। शिविर में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने स्वास्थ्य के प्रति बढ़ती जागरूकता को दर्शाया।

दीप प्रज्ज्वलन एवं फीता काटकर हुआ शुभारंभ

शिविर का शुभारंभ श्री गुरु गोबिंद सिंह चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा, सिमरन जुनेजा, विधायक नरिंदर पाल सिंह सवना की धर्मपत्नी व खुशी फाउंडेशन की अध्यक्षा खुशबु सावनसुखा, पंजाब मंडल के महंत सुरिंदर गिरी महाराज, विक्की बत्रा, संत सोहन सिंह खुसदिल अरनीवाला, सुरिंदर आहूजा, रवि भूषण, उमेश कुमार, रुपेश बंसल, अमृत सचदेवा, संजय कुक्कड़, राज कुमार गुप्ता, विनोद गुप्ता, पार्षद सीमा रानी, आशा शर्मा सहित विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं फीता काटकर किया।

आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी विशेषज्ञों ने दिया परामर्श

शिविर में डॉ. मांगीलाल विश्नोई एवं डॉ. ज्योति ने मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच करते हुए आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के अनुरूप जीवनशैली, खान-पान एवं उपचार संबंधी परामर्श दिया।

विशेषज्ञों ने किडनी एवं लीवर संबंधी समस्याओं, हृदय रोग, उच्च रक्तचाप, मधुमेह, थायराइड, मोटापा, जोड़ों एवं घुटनों के दर्द, रीढ़ की समस्याओं, स्लिप डिस्क (एल-4 एवं एल-5), नसों से संबंधित रोग, अस्थमा, अनिद्रा एवं मिर्गी सहित विभिन्न दीर्घकालिक तथा जीवनशैली से जुड़े रोगों के संबंध में स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

शिविर में पहुंचे मरीजों एवं अतिथियों को वाग्भट अमृत काढ़ा भी निःशुल्क वितरित किया गया।

*योग, संतुलित आहार और प्राकृतिक जीवनशैली पर जोर*

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर के संस्थापक बाबूलाल जुनेजा ने कहा कि आयुर्वेद केवल उपचार की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन जीने की भारतीय जीवनशैली है। उन्होंने कहा कि आज अनियमित खान-पान, मानसिक तनाव, शारीरिक श्रम में कमी और बदलती दिनचर्या के कारण जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने लोगों से योग, प्राणायाम, संतुलित एवं प्राकृतिक आहार तथा नियमित दिनचर्या को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समय रहते स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना अनेक बीमारियों से बचाव में सहायक हो सकता है।जुनेजा ने कहा कि वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर का उद्देश्य आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा की उपयोगी जानकारी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है।

*निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर समाजसेवा का उत्कृष्ट माध्यम : खुशबु सावनसुखा*

खुशी फाउंडेशन की अध्यक्षा खुशबु सावनसुखा ने शिविर की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए बेहद उपयोगी हैं। इनके माध्यम से लोगों को समय पर स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ परामर्श और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की जानकारी मिलती है।

उन्होंने कहा कि असंतुलित खान-पान, तनाव और अनियमित दिनचर्या के कारण अनेक स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा लोगों को जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं। उन्होंने शिविर को जनसेवा और स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में सराहनीय पहल बताया।

*सामाजिक संस्थाओं ने की वाग्भट टीम के प्रयासों की सराहना*

इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने महर्षि वाग्भट के नाम पर संचालित वाग्भट वैलनेस आयुष रिसर्च सेंटर की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था आयुर्वेद एवं नेचुरोपैथी जैसी भारतीय चिकित्सा परंपराओं को आमजन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता पैदा करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है।

*टीम के सामूहिक प्रयासों से सफल हुआ आयोजन*

शिविर के सफल संचालन में शिविर प्रभारी अनिल जांदू, शिविर कार्यवाहक विकास भादू, अनिल जिज्ञासू, प्रदीप भाम्भू, विकास बिश्नोई, औषधि विशेषज्ञ राजकुमार, पूजा गौड़, कमलेश, रवि कुमार, निहारिका, कुमकुम, सतपाल, संतोष, नवप्रीत, दीपक, लोकेश, वसुंधरा, सुशील, पिंकी, स्नेह्य, जितेंद्र, आरती, प्रियंका एवं पंकज सहित नर्सिंग एवं आयुष पैरामेडिकल विभाग के विद्यार्थियों तथा वाग्भट टीम के सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

शिविर के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया और आयोजकों की इस जनसेवी पहल की सराहना करते हुए आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाने का संकल्प व्यक्त किया।dh