Tuesday, 27 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर मनाई शरद पूर्णिमा और भगवान वाल्मीकि जी की जयंती, बीएसएफ जवानों व रिट्रीट के दर्शकों को बांटा बर्फी का प्रसाद संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट किया मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव-2026 की छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की फिल्म ‘पीड़ (दर्द-ए-दिल)’ का प्रीमियर शो 31 अक्टूबर को बाबा रामदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा और मीराबाई जयंती मनाई आईटीबीपी के पूर्व सैनिक फोर्स की अनदेखी से खफा आबूरोड में जल्द ही बनेगी एयर स्ट्रिप: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ‘गरिमा सीज़न 8 करवाचौथ: द रॉयल अफेयर’ का भव्य आयोजन सीनियर्स म्यूजिक पैशन ग्रुप की 5वीं वर्षगांठ पर सजी स्वर्णिम गीतों की यादगार संगीतमय शाम मलोया में पहली बार 1100 महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, भागवत कथा का हुआ आगाज
पंजाब Trending

बाबा रामदेव मंदिर में शरद पूर्णिमा और मीराबाई जयंती मनाई

भजनों के माध्यम से किया भगवान का गुणगान, श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की आरती उतारी

फाजिल्का। गांव बोदीवाला पीथा स्थित बाबा रामदेव जी के मंदिर में शरद पूर्णिमा के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की परम भक्त मीराबाई की जयंती भी श्रद्धा के साथ मनाई गई। श्रद्धालुओं ने मंदिर में माथा टेककर पूजा-अर्चना की और भजनों के माध्यम से भगवान का गुणगान किया।

कार्यक्रम में ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहू के गद्दीनशीन भगत केशव साहू, लीलाधर शर्मा, राकेश नागपाल, विजय गुप्ता, परमहंस अग्रवाल, पृथ्वीराज, अमन, बनवारी लाल साहू और संजय नैन ने कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस से जोड़ा। इस अवसर पर हनुमान जी की मूर्ति के समक्ष माथा टेककर आरती उतारी गई। श्रद्धालुओं ने धार्मिक आयोजन में भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की।

0 Comments