संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट करते मंदिर प्रबंधक कमेटी के सदस्य।
फाजिल्का: देश के विभिन्न भागों से आने वाले मरीजों का बनवाला हनुवंता स्थित आश्रम में विभिन्न बीमारियों का इलाज करने वाले संत जगदीश मुनि ने शरद पूर्णिमा के अवसर पर फाजिल्का के विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर माथा टेका और आशीर्वाद लिया।
श्री सनातन धर्म महावीर दल सिद्ध श्री हनुमान मंदिर और श्री राम संकीर्तन सभा मंदिर में मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से संत जगदीश मुनि को कृपा प्रसाद भेंट किया गया।