Monday, 04 May 2026
Breaking News
चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ, हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे: नायब सिंह सैनी पंचकुला मेयर चुनाव के बीच हुड्डा का चन्द्रमोहन और सुधा भारद्वाज को करारा झटका, पर्ल चौधरी को सौंपी हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रथम माता मनसा देवी ट्रॉफी नार्थ जोन अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट चंडीगढ़ और पंचकूला में 18 मई से रानी लक्ष्मीबाई हॉल में “शाम-ए-बहार” का रंगारंग आयोजन, सदाबहार गीतों पर झूमे दर्शक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत केंद्र के पारित काले कानून की वापसी को लेकर 20 लाख पैरामिलिट्री परिवार उतरेंगे सड़कों पर विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने
पंजाब Trending

लंडा रिंदा आतंकवादी माड्यूल के तीन आपरेटिव काबू, एके47 और तीन पिस्तौल बरामद

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
पंजाब पुलिस ने समाज विरोधी तत्वों पर शिकंजा कसते हुये अमृतसर कमिशनरेट पुलिस और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स एजीटीएफ ने दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त आपरेशन के दौरान एक आतंकवादी माड्यूल के तीन गुर्गों को गिफ्तार किया और उक्त दोषियों से एक एके 47 असाल्ट राइफल और तीन पिस्तौलों समेत गोला बारूद बरामद किया है।
जानकारी देते हुये डीजीपीए पंजाब गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि इस माड्यूल को कैनेडा स्थित आतंकवादी लखबीर सिंह उर्फ लंडा और पाकिस्तान स्थित आतंकवादी हरविन्दर सिंह रिन्दा की तरफ से सांझे तौर पर हैंडल किया जा रहा है।
गिफ्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान बलराज सिंह निवासी भिक्खीविंड ज़िला तरन तारन, आतिश कुमार और अविनाश कुमार दोनों निवासी गाँव सरहाली कलाँ ज़िला तरन तारन के तौर पर हुई है। तीनों मुलजिम गुजरात की एक टाईल फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड के तौर पर काम करते थे।
यह कार्यवाही, दिल्ली पुलिस की तरफ से मोगा के कोट इसे खान के हरमिन्दर सिंह की गिरफ्तारी के बाद अमल में लाई गई। जिसने खुलासा किया था कि उसने लखबीर लंडा के निर्देशों पर एक एके47 और तीन पिस्तौलों की खेप लेकर बलराज, आतिश और अविनाश को सौंपी थी।
डीजीपी यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस की पुख़ता जानकारी के बाद अमृतसर में तलाशी मुहिम चलाई गई और डीसीपी डिटैकटिव अमृतसर मुखविन्दर सिंह भुल्लर के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने गुरूवार को घी मंडी इलाके के एक होटल से तीनों आरोपियों को तीन पिस्तौलोंः एक 9 एम एम समेत 22 जिंदा कारतूस और दो 30 बोर समेत 9 जिंदा कारतूस समेत गिफ्तार किया।
उन्होंने बताया कि आरोपी बलराज के खुलासे पर पुलिस टीमों ने तरन तारन के गाँव ठट्ठे में उसकी तरफ से बताए टिकाने से एके47 असाल्ट राइफल समेत 23 जिंदा कारतूस भी बरामद किये हैं।
पुलिस कमिशनर अमृतसर अरुण पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिफ्तार व्यक्तियों को अदालत में पेश करने के बाद 7 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। उन्होंने कहा कि मुलजिमों के अन्य साथियों की पहचान करने के लिए जांच जारी है और इस माड्यूल से हथियार और गोलाबारूद की और बरामदगी होने की उम्मीद है।
इस सम्बन्धी एफआईआर नं 135 20 अक्तुबर 2022 को हथियार एक्ट की धारा 25 8 54 59 के अधीन थाना ईण्डिविज़न अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।