Monday, 04 May 2026
Breaking News
चंडीगढ़ के राम दरबार में भारी बारिश में निकाली कलश यात्रा पंजाब का ओबीसी समाज एकजुट हो जाओ, अगली बार सरकार भाजपा की होगी : नायब सिंह सैनी पंजाब में भाजपा की सरकार बनाओ, हरियाणा में लागू सभी योजनाएं पंजाब में भी लागू कर देंगे: नायब सिंह सैनी पंचकुला मेयर चुनाव के बीच हुड्डा का चन्द्रमोहन और सुधा भारद्वाज को करारा झटका, पर्ल चौधरी को सौंपी हरियाणा महिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान प्रथम माता मनसा देवी ट्रॉफी नार्थ जोन अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का ट्वेंटी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट चंडीगढ़ और पंचकूला में 18 मई से रानी लक्ष्मीबाई हॉल में “शाम-ए-बहार” का रंगारंग आयोजन, सदाबहार गीतों पर झूमे दर्शक सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विपरीत केंद्र के पारित काले कानून की वापसी को लेकर 20 लाख पैरामिलिट्री परिवार उतरेंगे सड़कों पर विश्व में युद्ध का वातावरण, भारत को भी सामरिक दृष्टि से घेरने का षड्यंत्र चल रहा  : सांसद सुभाष बराला गौड़िया मठ सेक्टर-20 में नरसिंह चतुर्दशी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया रजनीश कालिया श्री शिव मन्दिर सभा, सैक्टर 23-डी के अध्यक्ष बने
पंजाब Trending

गलत तरीके से रेड लाइट पार करने वाली हरियाणा रोडवेज बसों के ग्रामीणों ने कटवाए चालान

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

लालड़ू, कृतिका:
अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लालड़ू आईटीआई चौक पर रेड लाईट होने पर गलत तरीके से निकल रही हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आने से कई दो पहिया वाहन चालक बाल-बाल बच गए। भड़के ग्रामीणों ने ने इकट्ठे होकर गलत तरीके से निकल रहे बस चालकों को रोककर ना केवल चेतावनी दी बल्कि ट्रैफिक पुलिस से कई बस चालकों के चालान भी कटवाए।
भड़के ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर आईटीआई चौक पर लाइट रेड लाइट होने पर हरियाणा रोडवेज बसें डिवाइडर पार कर गलत तरीके से तेज रफ्तार से निकल रही है। जिस कारण पहले भी कई बार हादसे होने से बचे हैं। जिस संबंध मे उन्होंने कई बार स्थानीय पुलिस को सख्त कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन इस और कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा था। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह उक्त चौक पर रेड लाइट होने पर अंबाला की ओर से आने वाली हरियाणा रोडवेज की बस ने हाईवे डिवाइडर को पार करते हुए सर्विस सड़क से होकर तेज रफ्तार से रेड लाइट को गलत तरीके से पार करना चाहा लेकिन चौक पर लालड़ू गांव की ओर से हाईवे पार करने के लिए खड़े कई दोपहिया वाहन चालक बस की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। जिसको लेकर ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने गलत तरीके से हाईवे के डिवाइडर को पार कर निकल रही बसों को आगे बढ़ने से रोक दिया। जिस कारण काफी देर तक माहौल तनावपूर्ण बना रहा और सर्विस सड़क पर वाहन रुक गए। रोष प्रकट कर रहे लोगों ने बताया कि अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित लालड़ू के निकट आईटीआई चौक पर आए दिन हो रहे हादसों को देखते हुए और लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। लेकिन अब हरियाणा रोडवेज बसों सहित कुछ वाहन चालक यातायात के नियमों की उल्लंघना कर हादसों को न्यौता दे रही है । ग्रामीणों ने कहा कि अगर ऐसे वाहन चालकों पर नकेल ना कसी गई तो यहां भयंकर हादसा हो सकता है जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होगी।
आईटीआई चौंक पर रेड लाइट होने पर गलत तरीके से निकलने वाली हरियाणा रोडवेज बसों सहित कई वाहनों के चालान काटे गए है और कई वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर यातायात के नियमों की उल्लंघना नहीं होने दी जाएगी और भविष्य में भी सख्त कार्रवाई की मुहिम जारी रहेगी।
– एएसआई गुरमेल सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज लालड़ू