लालड़ू, कृतिका:
गांव बल्लोपुर के निकट प्राइवेट कॉलेज की लापरवाही के चलते पंजाब पुलिस के पदों के लिए भर्ती परीक्षा दौरान एक उम्मीदवार कॉलेज की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ में भर्ती किया गया है। युवक की पहचान गौरव उम्र 27वर्ष निवासी बठिंडा के तौर पर हुई है। अभी युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि कॉलेज प्रशासन संबंधित जानकारी देने से कतराते नजर आए।
जानकारी अनुसार लालड़ू के निकट गांव बल्लोपुर स्थित एक प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज में पंजाब सरकार की ओर से पंजाब पुलिस के विभिन्न पदों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया था। सूत्रों अनुसार उम्मीदवारों को सुबह 7:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक कॉलेज में प्रवेश करना था, जबकि परीक्षा 9 से शुरू हो कर 12 तक होनी थी। उक्त युवक भी सुबह तय समय पर कॉलेज में परीक्षा के लिए प्रवेश होने के बाद कॉलेज की तीसरी मंजिल पर पहुंच गया। सूत्रो अनुसार कॉलेज की लिफ्ट चौथी मंजिल पर खराब खड़ी थी। जबकि युवक तीसरी मंजिल पर था और वहां पर लिफ्ट का दरवाजा खुला था। युवक ने जैसे ही तीसरी मंजिल पर स्थित लिफ्ट के खुले दरवाजे में प्रवेश किया उसी समय वह ऊपर से ग्राउंड फ्लोर पर नीचे गिर गया। जिस दौरान उसे गंभीर चोटें लगी। उसे तुरंत उठाकर सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टर उपस्थित ना होने के चलते उसे सरकारी अस्पताल डेराबस्सी में ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत देखते हुए सरकारी अस्पताल सेक्टर 32 चंडीगढ़ में रेफर कर दिया। डॉक्टर अनुसार युवक की हालत चिंताजनक थी जिसे काफी चोटें लगी हुई थी।
घटना के संबंध में जानकारी लेने के लिए कॉलेज चेयरमैन को कई बार फोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।
स्थानीय प्राइवेट कॉलेज में युवक के गिरकर जख्मी होने की जानकारी जरूर मिली है लेकिन इसके अलावा अभी तक पुलिस के पास कोई मैसेज नहीं आया है।
– एसआई राजिंदर सिंह, ड्यूटी अफसर थाना लालड़ू।
इस घटना से संबंध में उसके पास जानकारी नहीं है। इस संबंध में परीक्षा केंद्र सुपरीटेंडेंट से बात करें और सुपरीटेंडेंट का मोबाइल नंबर देने की बात कहते हुए फोन बंद कर दिया।
– कमल, पर्सनल सैकटरी चेयरमैन
पंजाब
Trending
पंजाब पुलिस की भर्ती के लिए परीक्षा देने आया युवक तीसरी मंजिल से गिरकर जख्मी
Read in:Hindi